IPL 2027: हार्दिक पंड्या को लेकर पंजाब किंग्स का बड़ा दांव! मुंबई इंडियंस से ट्रेड की तैयारी, अर्शदीप सिंह की हो सकती है एंट्री
इंडियन प्रीमियर लीग में रिटेंशन की डेडलाइन से पहले इन दिनों ट्रेड को लेकर जबरदस्त हलचल दिख रही है, जिसमें हार्दिक पंड्या की डील को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Hardik Pandya Trade News:आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर फ्रेंचाइजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबरों के मुताबिक, पंजाब किंग्स हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड डील करने के काफी करीब पहुंच गई है।
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक को लेकर डील?
अगर यह डील फाइनल होती है, तो आईपीएल 2027 में हार्दिक एक नई जर्सी में नजर आ सकते हैं। इस संभावित ट्रेड में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद के नाम भी सामने आए हैं, जो मुंबई से पंजाब के बजाय दूसरी दिशा में जा सकते हैं। यानी इस डील में दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हो सकती है।
पंजाब किंग्स के निशाने पर हार्दिक पंड्या
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत करने की तैयारी में है। रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली इस फ्रेंचाइजी की नजर मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर है। सामने आए दावे के मुताबिक, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। हालांकि, अभी तक इस संभावित ट्रेड को लेकर दोनों फ्रेंचाइजियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पंजाब किंग्स को चाहिए हार्दिक जैसा धाकड़ ऑलराउंडर
हार्दिक पंड्या के आने से पंजाब किंग्स को एक ऐसा ऑलराउंडर मिल सकता है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा उनके पास कप्तानी का भी अच्छा अनुभव है। वह गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही सीजन में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं।
यह भी पढ़े- IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर! रिटेंशन की डेडलाइन बदली, ऑक्शन की तारीख और वेन्यू पर भी आया अपडेट
अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद की हो सकती है मुंबई में एंट्री
इस संभावित ट्रेड का सबसे दिलचस्प पहलू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक पंड्या के बदले मुंबई इंडियंस में शामिल किया जा सकता है। अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के प्रमुख तेज गेंदबाज रहे हैं। वह नई गेंद के साथ विकेट निकालने के अलावा डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। दूसरी तरफ विष्णु विनोद विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी का विकल्प देते हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए अर्शदीप जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का टीम में आना गेंदबाजी विभाग को मजबूती दे सकता है। वहीं विष्णु विनोद विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपयोगी साबित हो सकते हैं।
हार्दिक और अर्शदीप का कैसा है IPL रिकॉर्ड?
हार्दिक पंड्या ने आईपीएल में अब तक 162 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 2,955 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 91 रन रहा है। गेंदबाजी में भी हार्दिक का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह अब तक 82 विकेट हासिल कर चुके हैं।
वहीं अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में 96 मुकाबले खेले हैं और उनके नाम 111 विकेट दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट देकर 32 रन रहा है। अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और अब तक इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं।