ताजा खबर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को लगा बड़ा झटका! ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक लिया संन्यास, 14 साल के करियर का अंत

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट के 14 साल के सफर को थाम लिया है। उन्होंने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Glenn Maxwell Retirement
Glenn Maxwell Retirement

Glenn Maxwell Retirement:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और तूफानी अंदाज से दुनिया के गेंदबाजों के लिए खौफ बनने वाले स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे मैक्सवेल ने अपने 14 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने का फैसला किया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह ऐलान ऐसे समय में किया है, जब हाल ही में वह टीम से बाहर हुए थे। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मैक्सवेल अभी मैदान से पूरी तरह दूरी नहीं बनाने वाले हैं। वह बिग बैश लीग में खेलना जारी रखेंगे।

पॉडकास्ट के जरिए किया संन्यास का ऐलान

ग्लेन मैक्सवेल ने 'फाइनल वर्ड पॉडकास्ट' के जरिए अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद करीब 14 साल तक वह कंगारू टीम का हिस्सा रहे और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई यादगार पारियां खेलीं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

मैक्सवेल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए थे। अब कुछ महीनों बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।

रिटायरमेंट के लिए नहीं था टीम मैनेजमेंट का दबाव

मैक्सवेल ने अपने संन्यास के फैसले के पीछे की वजह भी बताई। उनके मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने अपने भविष्य को लेकर काफी चर्चा की थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की तरफ से उन पर संन्यास लेने का कोई दबाव नहीं बनाया गया था।

टीम मैनेजमेंट ने उनके लिए वापसी का रास्ता खुला रखा था, लेकिन चयनकर्ता भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना चाहते थे। ऐसे में मैक्सवेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने का फैसला किया।

ग्लेन मैक्सवेल ने रिटायरमेंट पर दिया भावुक बयान 

ग्लेन मैक्सवेल ने पॉडकास्ट पर कहा कि,  

‘मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि मुझे MCG में अपना फेयरवेल मिलेगा। हालांकि, मैं इस बात को समझ रहा हूं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम किस दिशा में जा रही है. लगातार बदलाव होते रहेंगे। 2028 के ओलंपिक्स को देखते हुए अगले 12 से 24 महीनों में वे युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका देना चाहते हैं।  उन्हें दबाव के लिए तैयार किया जा रहा है, जो उन्हें BBL मैचों से नहीं मिल सकता।’

बिग बैश लीग में जारी रहेगा मैक्सवेल का जलवा

ग्लेन मैक्सवेल के संन्यास के बाद अब फैंस उन्हें ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। हालांकि, वह घरेलू टी20 क्रिकेट में अपना जलवा दिखाते रहेंगे। मैक्सवेल बिग बैश लीग में खेलना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़े- आखिर क्यों टूट गया सरफराज खान का भरोसा? टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर छलका दर्द!

मैक्सवेल का जाना ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवरों के क्रिकेट के एक खास दौर का अंत है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, उपयोगी ऑफ स्पिन और मैदान पर बेखौफ अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मैक्सवेल ने 14 साल तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को कई यादगार पल दिए। अब देखना होगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई के बाद बिग बैश लीग में उनका अगला सफर कैसा रहता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 526 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में