ताजा खबर

IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा दांव! लियाम लिविंगस्टोन को लेकर SRH के सामने रखा ट्रेड ऑफर?

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले सीजन से पहले ट्रेड को लेकर जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिल रही है। जहां अब सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन के ट्रेड पर चर्चा है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Liam Livingstone Trade News
Liam Livingstone Trade News

Liam Livingstone Trade News: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच हलचल तेज हो गई है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद से संपर्क किया है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

लियाम लिविंटस्टोन को लेकर हो सकती है ट्रेड डील

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले एक बार फिर ट्रेड मार्केट में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक और बड़े खिलाड़ी का नाम सामने आया है। यह खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और लंबे छक्के लगाने की क्षमता के लिए जाना जाता है, लेकिन पिछले सीजन में उसका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की नजर इस इंग्लिश ऑलराउंडर पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई ने उसे अपनी टीम में शामिल करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से संपर्क किया है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

CSK ने SRH के सामने रखा ट्रेड का प्रस्ताव

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स लिविंगस्टोन को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में इस ऑलराउंडर पर बड़ा दांव लगाते हुए 13 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में SRH भी उन्हें लेकर अपने अगले कदम पर विचार कर रही है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उत्तर भारत की एक अन्य फ्रेंचाइजी ने भी लिविंगस्टोन को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई है। फिलहाल इन सभी संभावनाओं पर शुरुआती बातचीत चल रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई की कोशिश कितनी सफल होती है और क्या लिविंगस्टोन अगले सीजन में पीली जर्सी में नजर आएंगे।

पिछले सीजन में बुरी तरह फ्लॉप रहे लिविंगस्टोन

लियाम लिविंगस्टोन के लिए आईपीएल 2026 का सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 33 वर्षीय इस ऑलराउंडर को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सिर्फ दो मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह महज 15 रन बना सके। खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें जल्द ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं, बाद में उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प के तौर पर भी मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़े- धोनी या गांगुली? सचिन तेंदुलकर ने बताया कौन है उनका सबसे पसंदीदा कप्तान!

हैदराबाद से पहले लिविंगस्टोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे। RCB ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदा था। हालांकि, वहां भी वह अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। अब लगातार दो फ्रेंचाइजियों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनके तीसरी टीम में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

खलील अहमद भी बन सकते हैं ट्रेड का हिस्सा?

लिविंगस्टोन को हासिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद को बदले में किस खिलाड़ी का प्रस्ताव दे सकती है, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है। इस बीच तेज गेंदबाज खलील अहमद का नाम भी संभावित ट्रेड से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस तरह की किसी डील की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खलील अहमद को लेकर चर्चा इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि हैदराबाद ने हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में CSK और SRH के बीच संभावित ट्रेड का समीकरण क्या होगा, इस पर सबकी नजरें रहेंगी। अब देखना होगा कि आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई अपनी टीम में लिविंगस्टोन को शामिल करने में कामयाब हो पाती है या फिर यह ट्रेड सिर्फ शुरुआती बातचीत तक ही सीमित रह जाता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 531 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में