CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर पर पत्नी का बड़ा आरोप, टीम की साथी खिलाड़ी संग अफेयर का दावा

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर ने 2025 में अपनी गर्लफ्रैंड रही मोनिका राइट के साथ शादी की थी।

Ashleigh Gardner
Ashleigh Gardner

Ashleigh Gardner accused of infidelity: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी के जीवन में अचानक ही भूचाल के संकेत मिल रहे हैं। टीम की उपकप्तान और स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं, जहां उनकी ही अलग रह रही पत्नी ने गंभीर आरोप लगाएं हैं।

एश्ले गार्डनर पर उनकी वाइफ ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम हाल ही में 7वीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी है और इसके कुछ ही दिन बाद एश्ले गार्डनर पर उनसे पिछले कुछ वक्त से अलग रह रही पत्नी मोनिका राइट ने उनके साथ धोखा करने के सनसनीखेज आरोप लगाकर बवाल मचा दिया है।

पत्नी का दावा, उनकी साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वॉल के साथ अफेयर

एश्ले गार्डनर की पत्नी मोनिका राइट ने उन पर उनकी टीम की साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वॉल के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है। जॉर्जिया वॉल ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की उभरती हुई ओपनर बैटर है। मोनिका का दावा है कि एश्ले गार्डनर उनसे अलग होने के बाद वॉल के साथ रहकर धोखा दे रही हैं।

पिछले साल अप्रैल में एश्ले गार्डनर ने की थी मोनिका राइट से शादी

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस स्टार खिलाड़ी ने अप्रैल 2025 में दोनों परिवारों व ऑस्ट्रेलिया की कुछ महिला खिलाड़ियों की मौजूदगी में मोनिका राइट के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। यह समलैंगिक विवाह होने के बाद दोनों ही कुछ वक्त से एक साथ रहे, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच बात नहीं बनी और अलग रहने लगे।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में