Asia Cup 2027: एशिया कप के लिए 6 टीमें हुईं तय, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों की एंट्री!
अगले साल बांग्लादेश की मेजबानी एशिया कप खेला जाएगा। जिसमें भारत, पाकिस्तान समेत एशिया की 6 टीमें शिरकत करेंगी, इसमें अंतिम टीम पर फैसला हो गया है।

Asia Cup 2027 Qualifying Teams: एशिया कप क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक है, जहां हर बार एशिया की दिग्गज टीमें खिताब के लिए आमने-सामने आती हैं। अब अगले संस्करण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। Asia Cup 2027 के लिए टूर्नामेंट की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है और इसमें शामिल होने वाली 6 टीमों की जगह पर मुहर लग गई है।
एशिया कप 2027 के लिए 6 टीमों पर लगी मुहर
2027 में बांग्लादेश की मेजबानी में मेंस एशिया कप खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए शामिल होने वाली सभी 6 टीमें फिक्स हो गई हैं। जहां एशिया कप 2027 को लेकर नेपाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संदीप लामिछाने की अगुवाई में नेपाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही नेपाल ने दूसरी बार इस महाकुंभ में अपना नाम फिक्स कराया।
नेपाल ने एसीसी प्रीमियर कप को जीतकर हासिल किया टिकट
अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वनडे विश्व कप होना है, ऐसे में एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके लिए एशिया कप के लिए एसीसी प्रीमियर कप को अंतिम क्वालिफाइंग स्टेज माना जाता है। नेपाल ने इस अहम चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और इसी के साथ एशिया कप 2027 के लिए क्वालिफाई करने वाली छठी और आखिरी टीम बन गई। इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा, इसलिए टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें ही हिस्सा लेंगी।
यह भी पढ़े- सचिन के 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड खतरे में! जो रूट रचने वाले हैं क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर?
अगले साल बांग्लादेश की मेजबानी में होगा एशिया कप
एशिया कप के अगले संस्करण के लिए डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ ही मेजबान बांग्लादेश को सीधी एंट्री मिली है। तो वहीं अब इसमें नेपाल भी शामिल हो गई है। नेपाल क्रिकेट टीम के लिए ये दूसरा मौका है, जब वो इस बड़े टूर्नामेंट में शिरकत करने जा रही है। इससे पहले 2023 के एशिया कप में भी इस टीम ने अपना डेब्यू किया था।




