CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

AUS vs BAN: डार्विन में बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया सबसे कम टेस्ट स्कोर पर ऑल आउट, स्मिथ ने अकेले किया संघर्ष; हसन ने झटके 6 विकेट

डार्विन में ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल हो गया और पूरी टीम महज 198 रन पर ऑल आउट हो गई, जो कंगारू टीम का बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर है। स्टीव स्मिथ ने अकेले संघर्ष करते हुए 71 रन बनाए।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
AUS vs BAN Darwin Teset
AUS vs BAN Darwin Teset

AUS vs BAN Darwin Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मेजबान टीम की पहली पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई। बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 53 ओवर में सिर्फ 198 रन पर ऑल आउट हो गई। यह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका सबसे कम स्कोर 2017 में चटगांव टेस्ट में 217 रन था।

स्मिथ ने अकेले संभाला मोर्चा, बाकी बल्लेबाज रहे नाकाम

ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सबसे बड़े संकटमोचक रहे। उन्होंने 109 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की। स्मिथ ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा ओपनर जेक वेदराल्ड ने 23 और ट्रेविस हेड ने 22 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 19 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी रही लेकिन वेदराल्ड और हेड के बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। मार्नस लाबुशेन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैमरन ग्रीन ने 13 और ब्यू वेब्स्टर ने 12 रन बनाए। 

हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर 

बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज हसन महमूद ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान सबसे ज्यादा कहर बरपाते नजर आए। उन्होंने 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए, जिनमें ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड और स्टीव स्मिथ के विकेट भी शामिल हैं। तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने भी 2-2 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। 

ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक रिकॉर्ड 

198 रन पर ऑल आउट होकर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना सबसे छोटा स्कोर बनाने के साथ ही घर में WTC मुकाबले की पहली पारी में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर दर्ज किह्या।। इससे कम स्कोर 2025 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 152 रन था। 

यह भी पढ़ें: BCCI ने IND vs AFG T20I सीरीज का किया ऐलान, अफगानिस्तान करेगा मेजबानी; दिल्ली में होंगे 3 मुकाबले

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में