ताजा खबर

अक्षर पटेल के दिल्ली छोड़ने की चर्चा पर लगा ब्रेक, IPL 2027 से पहले DC ने दिया बड़ा संकेत

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले संस्करण को लेकर कईं तरह की ट्रेड की खबरें आ रही हैं। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म था।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Axar Patel for Delhi Capitals
Axar Patel for Delhi Capitals

Axar Patel for Delhi Capitals: IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के ट्रेड को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि अक्षर आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं।

अक्षर पटेल के ट्रेड की अफवाहों पर सस्पेंस खत्म

हालांकि, अब इन खबरों पर फ्रेंचाइजी के मालिक पार्थ जिंदल ने अपना रुख साफ कर दिया है। उनके बयान के बाद अक्षर पटेल के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर अक्षर पटेल को लेकर क्या खबर सामने आई है और IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की क्या योजना है?

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

यह भी पढ़े- प्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? सालाना कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर के लिए दिल्ली बताया घर

पिछले कुछ समय से अक्षर पटेल के दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने और ट्रेड के जरिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ने एक भावुक वीडियो शेयर कर इन चर्चाओं के बीच अक्षर के साथ अपने रिश्ते को खास अंदाज में दिखाया। फ्रेंचाइजी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘दिल्ली बापू (अक्षर पटेल) का घर है।’ वीडियो में अक्षर पटेल भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि वह पिछले 8 साल से इस टीम के साथ हैं और अब दिल्ली उनके लिए दूसरे घर जैसी बन गई है। फ्रेंचाइजी की इस पोस्ट ने अक्षर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मजबूत रिश्ते को फिर से चर्चा में ला दिया है।

पार्थ जिंदल ने अक्षर को लेकर कहा- हमारा अक्षर भाई

दिल्ली कैपिटल्स के इस भावुक पोस्ट के कुछ समय बाद फ्रेंचाइजी के सहमालिक पार्थ जिंदल ने भी प्रतिक्रिया दी और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ की। उनके जवाब को IPL 2027 से पहले अक्षर के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच अहम माना जा रहा है। पार्थ जिंदल ने लिखा, ‘अक्षर भाई, हमारा अक्षर भाई। मैं आपको लाल और नीले रंग में देखने का इंतजार नहीं कर सकता। अभी हमारा काम पूरा नहीं हुआ है।’ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी के रंगों का जिक्र करते हुए पार्थ के इस बयान ने साफ संकेत दिया कि फ्रेंचाइजी अक्षर को अपने साथ देखना चाहती है। उनके शब्दों से यह भी जाहिर हुआ कि दिल्ली कैपिटल्स और अक्षर पटेल का साथ अभी आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

टैग:Delhi Capitals
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 623 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में