ताजा खबर

प्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? सालाना कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का रिप्लेसमेंट मिल गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को प्रज्ञान ओझा को नए चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Pragyan Ojha's salary as Chief Selector
Pragyan Ojha's salary as Chief Selector

Pragyan Ojha's salary as Chief Selector: भारतीय क्रिकेट टीमको अजीत अगरकर के बाद नया चीफ सिलेक्टर मिल गया है। 4 अक्टूबर को अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रज्ञान ओझा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पवार को भी चयन समिति में शामिल किया गया है। अब भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों को चुनने में प्रज्ञान ओझा की अहम भूमिका होगी। उनके साथ नए मेंबर रमेश पवार के साथ ही आरपी सिंह, शिवसुंदर दास और अजय रात्रा शामिल हैं।

प्रज्ञान ओझा को चीफ सेलेक्टर के रूप में मिलेगी कितनी सैलरी?

न्यूजीलैंड के दौरे पर अंतरिम चीफ सेलेक्टर के रूप में टीम का चयन करने वाले प्रज्ञान ओझा पर बीसीसीआई ने विश्वास जताया है और उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। ऐसे में  आखिर टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनने पर प्रज्ञान ओझा को कितनी सैलरी मिलेगी और उनकी सालाना कमाई कितनी होगी? ये सवाल अब हर किसी फैन के मन में आ रहा होगा।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

चीफ सिलेक्टर को कितनी मिलती है सैलरी?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने चयनकर्ताओं को उनके पद और जिम्मेदारी के हिसाब से भुगतान करता है। चीफ सिलेक्टर का काम सिर्फ खिलाड़ियों के नाम चुनना नहीं होता, बल्कि टीम की जरूरत, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर फैसले लेना भी होता है।

बीसीसीआई ने नहीं की है सैलरी को लेकर ऑफिशियल पुष्टी

भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर को बाकी चयनकर्ताओं के मुकाबले ज्यादा भुगतान मिलता है। हालांकि, प्रज्ञान ओझा की नई जिम्मेदारी के लिए उनकी सैलरी कितनी तय की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना जरूरी है। इसलिए उनकी कमाई को लेकर किसी निश्चित रकम का दावा करना सही नहीं होगा। लेकिन उन्हें पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर जितनी सैलरी तो दी जाएगी ये तय है। 

यह भी पढ़े- कौन हैं चिन्मय सुथार? रणजी ट्रॉफी में 400 रन ठोककर रचा इतिहास

अजीत अगरकर की तरह सालाना 3 करोड़ रूपये हो सकती है प्रज्ञान ओझा की सैलरी

प्रज्ञान ओझा को भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर हर साल करीब 3 करोड़ रुपये की सैलरी मिल सकती है। यह रकम पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को मिलने वाली सैलरी के बराबर हो सकती है। इस हिसाब से ओझा को हर महीने लगभग 25 लाख रुपये मिल सकते हैं। हालांकि, उनकी सैलरी को लेकर BCCI की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 491 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में