CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के बीच बड़ा ऐलान! विराट कोहली से भिड़ने वाले तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास

विराट कोहली से भिड़ने वाले तेज गेंदबाज ने IPL 2026 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस गेंदबाज ने तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Rubel Hossain celebrating Virat Kohli’s wicket with teammates
Rubel Hossain celebrating Virat Kohli’s wicket with teammates

Rubel Hossain announced retirement from international cricket: भारत में खेले जा रहे IPL 2026 के बीच बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 36 वर्षीय इस राइट-आर्म पेसर ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। अपने पूरे करियर में रुबेल  अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते रहे, जिसने उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट का एक अहम हिस्सा बना दिया। 

रुबेल हुसैन ने फेसबुक पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, “राष्ट्रीय टीम मेरे लिए एक भावना है, लेकिन एक समय आता है जब अलविदा कहना पड़ता है।” उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व रहा है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच Sunrisers Hyderabad में बड़ा बदलाव, खूंखार खिलाड़ी हुआ बाहर; जानें किसे मिला मौका

इस तेज गेंदबाज ने संन्यास के ऐलान के साथ ही साफ किया कि वह क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं जा रहे हैं। वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे और अपने अनुभव से युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन भी देंगे। उन्होंने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मुकाबला बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 में खेला था। 

ऐसा रहा उनका इंटरनेशनल करियर

रुबेल हुसैन ने बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए कुल 193 विकेट झटके। उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 36 विकेट, 104 वनडे मैचों में 129 विकेट और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28 विकेट लिए।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वनडे में रहा, जहां उन्होंने 6/26 के आंकड़े दर्ज किए। अपनी तेज गति और विकेट लेने की क्षमता के कारण वह लंबे समय तक बांग्लादेश की गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बने रहे। रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

विराट कोहली के साथ टक्कर ने बटोरी सुर्खियां

रुबेल हुसैन कई बार भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ मैदान पर तीखी टक्कर के कारण सुर्खियों में रहे। उनकी आक्रामक गेंदबाजी और रवैया उन्हें एक सच्चे फाइटर खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाता था। भारत-बांग्लादेश मुकाबलों में उनकी विराट कोहली के साथ हुई भिड़ंत फैंस आज भी याद करते हैं।

अपने करियर में रुबेल हुसैन ने कई मुश्किल परिस्थितियों में टीम को सफलता दिलाई। खासकर वनडे फॉर्मेट में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा। उनकी गेंदबाजी ने बांग्लादेश को कई बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में