CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

ENG vs IND: भारत का मैच विनर खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर, CSK के दिग्गज को मिला मौका; BCCI ने दी मंजूरी

ENG vs IND ODI Series: 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से नितीश कुमार रेड्डी बाहर हो गए हैं। BCCI ने शिवम दुबे को रिप्लेसमेंट के रूप में भारतीय स्क्वाड में शामिल किया है।

Nitish Kumar Reddy Repalcement
Nitish Kumar Reddy Repalcement

ENG vs IND ODI Series: इंग्लैंड दौरे पर भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। इसके बाद, 14 जुलाई से दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इसके लिए पिछले महीने ही चयन समिति ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था। हालांकि, उस समय विराट कोहली का सिलेक्शन फिटनेस पर निर्भर बताया गया था। कोहली ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और सीरीज में नजर आएंगे लेकिन ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शिवम दुबे को रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया है। 

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएंगी। हालांकि, उससे पहले स्टार अपने दोनों प्रमुख ऑलराउंडर्स की फिटनेस टीम इंडिया के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। पहले हार्दिक पांड्या फिट न होने के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं, अब नितीश कुमार रेड्डी भी अपनी चोट से उबरने में नाकाम रहे। 

क्वाड्रिसेप्स की चोट से जूझ रहे नितीश 

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले महीने हुई वनडे सीरीज के दौरान नितीश कुमार रेड्डी को क्वाड्रिसेप्स में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज से बाहर होना पड़ा। हालांकि, माना जा रहा था कि रेड्डी इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन अब उनके बाहर होने की पुष्टि BCCI ने कर दी है। 

दो साल बाद शिवम दुबे की वनडे टीम में वापसी 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से नितीश कुमार रेड्डी के बाहर होने के कारण स्क्वाड में रिप्लेसमेंट के रूप में शिवम दुबे को शामिल किया गया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दुबे ने अपना आखिरी वनडे 2024 के श्रीलंका दौरे पर खेला था। हालांकि, वो टी20आई टीम के नियमित सदस्य रहे हैं और इस दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शायद यही वजह है कि अब चयन समिति ने उन्हें वनडे में भी मौका दे दिया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: ENG vs IND: तीसरे T20 के लिए Playing XI का ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मिला मौका; ये 6 फिर बैठेंगे बाहर

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में