CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की वापसी; जसप्रीत बुमराह भी शामिल

13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया गया है। इसमें संजू सैमसन की वापसी देखने को मिली है। वहीं, जसप्रीत बुमराह का भी चयन हुआ है।

IND vs AFG T20 Series
IND vs AFG T20 Series

IND vs AFG: भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 से 17 सितंबर तक तीन मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलनी है। इस सीरीज के लिए BCCI ने मंगलवार (13 सितंबर) को टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ज्यादातर नियमित खिलाड़ियों को ही जगह मिली है, वहीं विकेटकीपर संजू सैमसन की वापसी हुई है। इसके अलावा फिटनेस की समस्या से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी चुना गया है। 

जिम्बाब्वे दौरे से अलग अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 22 जुलाई से 26 जुलाई तक जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए काफी नया स्क्वाड चुना था। उसमें गेंदबाजी विभाग में दूसरे दर्जे के खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत टीम चुनी गई है। सरल शब्दों में कहें तो अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं। 

संजू सैमसन की हुई वापसी, विकेटकीपर के रूप में हुए सेलेक्ट 

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर चार पारियों में फ्लॉप रहने वाले संजू सैमसन को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उस समय कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अब संजू का करियर खत्म माना जा सकता है, क्योंकि अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे। हालांकि, चयन समिति ने संजू को अफगानिस्तान के खिलाफ चुनकर उन सभी दावों को गलत साबित किया है। 

बुमराह समेत इन 4 खिलाड़ियों का चयन फिटनेस पर निर्भर 

भारत के स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी जगह मिली है लेकिन इन्हें तभी खेलने का मौका मिलेगा, जब ये पूरी तरह फिट हो जाएंगे। बुमराह, सुंदर और राणा को इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी, जबकि नितीश अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। 

जहां इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर सभी की नजर रहेगी। वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह फिट होकर वापस आ गए हैं। वरुण को भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान इंजरी हुई थी, जिसकी वजह से उन्होंने जिम्बाब्वे दौरा मिस किया था लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ चुने गए हैं। 

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान) अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*

नोट: जिन खिलाड़ियों के नाम के आगे * लगा है, उनका चयन फिटनेस पर निर्भर है। 

क्रमांक तारीख दिन स्थान
1 13 सितंबर 2026 रविवार दिल्ली
2 15 सितंबर 2026 मंगलवार दिल्ली
3 17 सितंबर 2026 गुरुवार दिल्ली

यह भी पढ़ें: IPL 2027 के लिए MI ने कसी कमर! हार्दिक की कप्तानी पर सस्पेंस, कप्तान-कोच के साथ ही 5 बड़े फैसले

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में