CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

2027 वर्ल्ड कप की तैयारी में टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका में खेल सकती है 4-6 वनडे; सामने आया BCCI का प्लान

BCCI 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारियों को मजबूत करने की योजना बना रहा है। टूर्नामेंट से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका में भारत 4-6 वनडे की सीरीज खेल सकता है।

BCCI discussing a potential India vs South Africa ODI series ahead of the 2027 World Cup
BCCI discussing a potential India vs South Africa ODI series ahead of the 2027 World Cup

व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए अगली बड़ी चुनौती 2027 वनडे वर्ल्ड कप है। टूर्नामेंट की तारीखों का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन 2 अक्टूबर से मुख्य मुकाबलों की शुरुआत हो सकती है। BCCI भी टीम इंडिया की तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहता है। इसी वजह से बोर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे सीरीज खेलने को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) से बात कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI से अनुरोध किया था। अब इसको लेकर दोनों बोर्ड के बीच बातचीत चल रही है। प्रस्ताव पर सहमति बनती है तो वर्ल्ड कप से पहले भारत 4 से 6 मैचों की सीरीज खेल सकता है। हालांकि, अभी इसे लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

4 से 6 वनडे मुकाबलों का हो सकता है आयोजन 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज आयोजित करने को लेकर बातचीत कर रहा है। यह सीरीज 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की तैयारियों का हिस्सा हो सकती है। दोनों देशों की टीमों के बीच टूर्नामेंट से पहले चार से छह वनडे मुकाबले खेले जाने का प्रस्ताव है।

इस सीरीज से भारतीय खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिल सकता है। खासकर वर्ल्ड कप से पहले वहां की पिचों और हालात के हिसाब से खुद को ढालने के लिए टीम के पास कुछ अतिरिक्त मुकाबले होंगे। फिलहाल नया FTP तय नहीं हुआ है, इसलिए वर्ल्ड कप से ठीक पहले इस सीरीज के लिए शेड्यूल में जगह बनाई जा सकती है।

दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज खेलने की क्यों पड़ी जरूरत?

काफी सारे पाठकों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज क्यों खेलना चाहती है, तो इसका जवाब काफी आसान है। दरअसल, 50 ओवरों के फॉर्मेट वाला वर्ल्ड कप इस बार दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

भारत के कई मुकाबले दक्षिण अफ्रीका में होने की संभावना है। इसी वजह से वहां की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए टीम मैनेजमेंट घरेलू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलकर तैयारी करना चाहता है। भारत ने आखिरी बार 2024 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, लेकिन उस समय दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: 54 साल बाद फिर आमने-सामने East और South Zone, तिलक-ईशान की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में