CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

54 साल बाद फिर आमने-सामने East और South Zone, तिलक-ईशान की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी घरेलू टूर्नामेंट में से एक दिलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा।

Duleep Trophy Final 2026
Duleep Trophy Final 2026

Duleep Trophy Final 2026: भारतीय क्रिकेटकी सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में से एक दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है। 54 साल से ज्यादा वक्त के बाद ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मैच 6 सितंबर, रविवार से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 54 साल बाद ईस्ट वर्सेज साउथ

फाइनल में भारत की 2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे दो अहम सबसे बड़े किरदार रहे खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे। ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी, जबकि साउथ जोन की अगुवाई तिलक वर्मा करेंगे। ऐसे में ये खिताबी टक्कर काफी मजेदार होने जा रही है।

तिलक वर्मा और ईशान किशन होंगे आमने-सामने, कई स्टार खिलाड़ी भी मैदान में

मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण सिर्फ दोनों कप्तानों की टक्कर नहीं होगी। ईस्ट जोन के लिए 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी मैदान पर नजर आएंगे। ऐसे में फाइनल में युवा जोश और अनुभव का शानदार मिश्रण देखने को मिल सकता है।

दलीप ट्रॉफी में दूसरी बार ईस्ट जोन वर्सेज वेस्ट जोन

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में यह केवल दूसरा मौका होगा, जब ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। इससे पहले दोनों टीमों की टक्कर 1970-71 सीजन में हुई थी। मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में साउथ जोन ने ईस्ट जोन को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़े- IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! कौन बनेगा अगला हेड कोच? 5 दावेदार में होगी कड़ी टक्कर!

साउथ जोन लगातार छठी बार फाइनल में

अब 54 साल से ज्यादा समय बाद दोनों टीमें एक बार फिर ट्रॉफी के लिए आमने-सामने हैं। साउथ जोन के लिए यह उसका 24वां फाइनल होगा, जो टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरा सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि जोनल फॉर्मेट में आयोजित पिछली छह दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन लगातार फाइनल में पहुंचा है। टीम अब तक 13 बार खिताब जीत चुकी है और 14वीं ट्रॉफी पर उसकी नजर होगी।

वहीं, ईस्ट जोन 13 साल के लंबे अंतराल के बाद फाइनल में पहुंचा है। टीम ने आखिरी बार 2012-13 सीजन में खिताबी मुकाबला खेला था और तब लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। यह ईस्ट जोन का टूर्नामेंट में आठवां फाइनल होगा और टीम तीसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

ऐसा रहा दोनों टीमों का फाइनल तक सफर

साउथ जोन को पिछले साल फाइनल खेलने की वजह से क्वार्टर फाइनल में बाई मिली थी। इसके बाद टीम ने सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन का सामना किया और सात विकेट से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा टीम के सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 116 रन और दूसरी पारी में नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

दूसरी ओर, ईस्ट जोन ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ एक पारी और 210 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में उसका सामना गत चैंपियन सेंट्रल जोन से हुआ, जहां ईस्ट जोन ने चार विकेट से बाजी मारकर फाइनल का टिकट कटाया।

 

अब चेन्नई में होने वाले फाइनल में इतिहास दोहराया जाएगा या ईस्ट जोन 54 साल पुरानी हार का हिसाब बराबर करेगा, यह देखने वाली बात होगी। वहीं, साउथ जोन की नजर 14वें खिताब पर होगी। ऐसे में ईशान किशन और तिलक वर्मा की कप्तानी में होने वाला यह मुकाबला दलीप ट्रॉफी 2026 के सबसे बड़े क्रिकेटिंग क्लैश में से एक बनने वाला है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में