CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! कौन बनेगा अगला हेड कोच? 5 दावेदार में होगी कड़ी टक्कर!

आईपीएल में 5 बार खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच पद से स्टीफन फ्लेमिंग ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद फ्रेंचाइजी को उनके रिप्लेसमेंट का इंतजार है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

Contenders for CSK's new head coach: IPL 2027 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में एक ऐसा बड़ा बदलाव होने जा रहा है, पिछले ही महीनें चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने साथ छोड़ दिया है। जिसके बाद अब उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा तेज हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स में होने वाली इस हलचल ने  फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। लंबे समय तक टीम की कमान संभालने वाले स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है CSK की कोचिंग की कुर्सी किसे मिलेगी? इस रेस में एक नहीं, बल्कि 5 बड़े नाम चर्चा में हैं। तो चलिए येलो ब्रिगेड के लिए अगले हेड कोच के रूप में 5 बड़े दावेदार नामों की चर्चा करते हैं।

#1. राहुल द्रविड़

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच बनने के लिए सबसे बड़ा और चर्चित नाम राहुल द्रविड़ का है। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले द्रविड़ के पास इंटरनेशनल और आईपीएल दोनों स्तर पर कोचिंग का अनुभव है। राजस्थान रॉयल्स के साथ भी वह हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं। CSK अगर अपने अगले दौर के लिए अनुभव और स्थिरता को प्राथमिकता देती है, तो द्रविड़ मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि उनका नाम इस रेस में सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है।

#2. हेमंग बदानी

इस टीम के लिए कोच के रूप में दूसरा बड़ा नाम हेमंग बदानी का है। बदानी ने आईपीएल 2025 और 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में काम किया और युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का अनुभव हासिल किया। CSK की टीम भी अब युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और लंबे समय की टीम बनाने पर जोर दे रही है, ऐसे में बदानी का प्रोफाइल फ्रेंचाइजी के लिए आकर्षक हो सकता है। रिपोर्ट्स में उन्हें फ्लेमिंग के संभावित विकल्पों में शामिल किया गया है।

#3. ब्रेंडन मैकुलम

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज बल्लेबाजद रहे ब्रेंडन मैकुलम का नाम भी इस रेस को दिलचस्प बना रहा है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम के पास आईपीएल में कोचिंग का अनुभव है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच रह चुके हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल और टेस्ट टीम के साथ भी उनका कोचिंग अनुभव रहा है। अगर CSK आक्रामक सोच और आधुनिक क्रिकेट के हिसाब से टीम को नया रूप देना चाहती है, तो मैकुलम एक दिलचस्प विकल्प हो सकते हैं।

यह भी पढ़े-4 खिलाड़ी जो अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हैं हिस्सा, खास वजह से BCCI कर सकती है बाहर

#4. रविचंद्रन अश्विन

इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला हो सकता है। CSK से उनका पुराना और बेहद खास रिश्ता रहा है। अश्विन के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का विशाल अनुभव है और वह खेल की रणनीति को समझने वाले क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। अगर CSK किसी ऐसे व्यक्ति को मौका देती है जो टीम की कल्चर, चेन्नई के माहौल और भारतीय क्रिकेट को अंदर से समझता हो, तो अश्विन का नाम मजबूत दावेदार के तौर पर उभर सकता है।

#5. दिनेश कार्तिक

पांचवें दावेदार के तौर पर दिनेश कार्तिक का नाम भी काफी दिलचस्प है। लंबे समय तक आईपीएल खेलने के कारण कार्तिक को ड्रेसिंग रूम, खिलाड़ियों और टूर्नामेंट की बारीकियों का अच्छा अनुभव है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भी CSK के अगले कोच के लिए कार्तिक को एक आदर्श विकल्प बताया है। अगर CSK किसी पूर्व खिलाड़ी को कोचिंग सेटअप में बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला करती है, तो कार्तिक की दावेदारी को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में