CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
ताजा खबर

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, संजू सैमसन की टी20 टीम से छुट्टी, 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर तीन टी20आई मैचों की सीरीज खेलनी है। BCCI ने इसके लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड से संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया है। वहीं, चार नए चेहरों को भी मौका मिला है।

Sanju Samson dropped form India's T20I Team
Sanju Samson dropped form India's T20I Team

India's squad Zimbabwe Tour: जुलाई में भारत का शेड्यूल काफी व्यस्त है। इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे जाना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 23 जुलाई से हरारे में तीन मैचों की टी20आई सीरीज खेली जाएगी। जिम्बाब्वे के विरुद्ध होने वाले मुकाबलों के लिए सोमवार (6 जुलाई) को BCCI ने भारत के स्क्वाड का ऐलान कर दिया। सबसे हैरानी भरा फैसला संजू सैमसन को ड्रॉप किया जाना रहा, जो कुछ महीने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप जीत के नायक रहे थे। 

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया था लेकिन जिम्बाबे दौरे के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना है। संजू सैमसन समेत पांच खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाय गया है, जबकि चार अनकैप्ड खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 

संजू सैमसन जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम से ड्रॉप 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 के बाद प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी ने मैनचेस्टर में डेब्यू किया। उम्मीद थी कि संजू को भले ही खेलने का मौका न मिले लेकिन आगे अभी कुछ समय तक स्क्वाड में रखा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संजू को जिम्बाब्वे दौरे के लिए ड्रॉप कर दिया गया है।  

संजू सैमसन के साथ-साथ इंग्लैंड टी20 सीरीज के स्क्वाड में शामिल छह अन्य खिलाड़ियों को भी बाहर किया गया है। ये खिलाड़ी हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा हैं। 

रिंकू और मयंक की वापसी, ये चार नए खिलाड़ी भी शामिल 

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह की भारतीय टीम में वापसी हुई है। उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया। इसके अलावा 2024 में अपनी डेब्यू टी20 सीरीज के बाद से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी लगभग दो साल बाद मौका मिला है। वहीं, आईपीएल 2026 और इंडिया ए के लिए प्रभावित करने वाले चार नए खिलाड़ियों - हर्ष दुबे, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर को भी चुना गया है। 

जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें: ENG vs IND: तीसरे T20 के लिए Playing XI का ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मिला मौका; ये 6 फिर बैठेंगे बाहर

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में