CSE
Toss Index438.9▼ −5.00%Match Index1,310.7▼ −5.00%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26104.4▲ +3.83%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%West Indies tour of India 2026 · CSXM3679 MR vs WP▬ +0.00%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%M3671 SWD vs HL▲ +1.77%M3670 ZIM-W vs WI-W▬ +0.00%Toss Index438.9▼ −5.00%Match Index1,310.7▼ −5.00%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26104.4▲ +3.83%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%West Indies tour of India 2026 · CSXM3679 MR vs WP▬ +0.00%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%M3671 SWD vs HL▲ +1.77%M3670 ZIM-W vs WI-W▬ +0.00%
ताजा खबर

भुवनेश्वर कुमार ने बताई अंदर की बात, टीम इंडिया से दूर होने का संकेत कब मिल गया था?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले करीब 4 साल से टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके हैं। अब इतने लंबे समय बाद उन्होंने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी।

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar: टीम इंडिया से किसी खिलाड़ी का बाहर होना हमेशा सिर्फ मौजूदा प्रदर्शन की कहानी नहीं होती। कई बार इसके संकेत काफी पहले मिलने लगते हैं, लेकिन फैंस को इसकी भनक तक नहीं लगती। अब भारतीय क्रिकेट के एक अनुभवी तेज गेंदबाज ने अपने करियर से जुड़ी ऐसी ही एक बात पर चुप्पी तोड़ी है, जिसने 4 साल पुराने घटनाक्रम को फिर से चर्चा में ला दिया है। खिलाड़ी ने बताया कि उन्हें काफी पहले ही समझ आ गया था कि टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकर तस्वीर बदल रही है। आखिर वो कौन-सा संकेत था और कब उन्हें इसका एहसास हुआ? इसका जवाब खुद इस दिग्गज ने दिया है।

भुवनेश्वर कुमार का टीम इंडिया से बाहर होने पर छलका दर्द

दरअसल, बात हो रही है भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की। भुवी इस समय आईपीएल समेत अलग-अलग टी20 लीग्स में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 2026 यूपी टी20 लीग में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। वहीं, 2025 आईपीएल से एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े भुवनेश्वर ने लगातार दो सीजन अपनी गेंदबाजी से अपनी उपयोगिता साबित की है।

2022 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेले थे भुवनेश्वर कुमार

उनके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया में वापस लाने की मांग तेज हो गई है। भुवनेश्वर ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था। अब वापसी को लेकर चल रही चर्चा के बीच उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के सबसे अहम मोड़ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।

2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद समझ गए थे भुवी

मशहूर कॉमेंटेटर जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि उन्हें 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही अंदाजा हो गया था कि शायद यह उनका आखिरी विश्व कप है।

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भुवी जब अपने होटल के कमरे में लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी नूपुर से एक खास बात कही थी।

यह भी पढ़े- सचिन तेंदुलकर का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भुवनेश्वर ने बताया कि उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर नूपुर से कहा था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप था। उनका मानना था कि जब कोई टीम किसी बड़े टूर्नामेंट में हारती है तो चयनकर्ता अक्सर भविष्य को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

'मैं कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा'

भुवनेश्वर ने यह भी साफ किया कि

"अब उनके लिए क्रिकेट का मतलब सिर्फ टीम इंडिया में वापसी करना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भारत के लिए दोबारा खेलकर जरूर खुश होंगे, लेकिन अब वह उस दौर से आगे निकल चुके हैं जब हर अगली सीरीज का इंतजार किया करते थे।"

भुवी का यह बयान दिखाता है कि उन्होंने टीम इंडिया से बाहर होने की स्थिति को काफी पहले ही स्वीकार कर लिया था। हालांकि, उनका मौजूदा प्रदर्शन एक बार फिर उन्हें चर्चा में ले आया है।

 प्रदर्शन ने फिर बढ़ाई वापसी की उम्मीद

2025 आईपीएल में आरसीबी से जुड़ने के बाद भुवनेश्वर ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और 2026 में भी उनका प्रदर्शन चर्चा में रहा। इसके अलावा यूपी टी20 लीग में भी उन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया।

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंच पाएंगे? वापसी का फैसला पूरी तरह चयनकर्ताओं के हाथ में है, लेकिन भुवी ने गेंद से यह जरूर साबित कर दिया है कि उनके अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में