CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%
ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड्स के शहंशाह है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से एक मुकाम हासिल किए। जिसमें अब उनका एक खास रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने तोड़ दिया।

Brendan Taylor breaks Sachin Tendulkar's world record
Brendan Taylor breaks Sachin Tendulkar's world record

Brendan Taylor breaks Sachin Tendulkar's world record: क्रिकेट की दुनिया में जब भी रिकॉर्ड की बात होती है, तो एक नाम सबसे पहले याद आता है—सचिन तेंदुलकर। बल्लेबाजी से लेकर वनडे क्रिकेट तक, मास्टर ब्लास्टर ने ऐसे कई कीर्तिमान बनाए, जिन्हें सालों तक अटूट माना गया। लेकिन अब रिकॉर्ड के इसी शहंशाह का एक और विश्व रिकॉर्ड टूट गया है। खास बात यह है कि इस बार यह कारनामा किसी भारतीय या ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे के 40 वर्षीय खिलाड़ी ने किया है।

सचिन का टूटा एक और विश्व रिकॉर्ड

दरअसल, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इसी मैच में मैदान पर उतरते ही जिम्बाब्वे के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने इतिहास रच दिया। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

वनडे में सबसे लंबे समय तक सक्रीय रहने वाले खिलाड़ी बने टेलर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे खेलने के साथ ही ब्रेंडन टेलर का वनडे करियर 22 साल और 4 महीने का हो गया। वहीं, सचिन तेंदुलकर का वनडे करियर 22 साल और 3 महीने का रहा था। इस तरह टेलर ने लगभग एक महीने के अंतर से सचिन के लंबे समय तक वनडे खेलने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

ब्रेंडन टेलर ने 20 अप्रैल 2004 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए लंबा सफर तय किया और अब अपने करियर के इस पड़ाव पर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो सीधे सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज से जुड़ा हुआ है।

संन्यास और बैन के बाद भी नहीं रुका सफर

ब्रेंडन टेलर का यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि उनका क्रिकेट करियर बिल्कुल सीधा नहीं रहा। उन्होंने साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद साल 2022 में आईसीसी ने उन्हें एंटी-डोपिंग और एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के मामले में साढ़े तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

बैन पूरा होने के बाद टेलर ने साल 2025 में संन्यास से वापसी की और एक बार फिर जिम्बाब्वे की टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया। इन तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने मैदान पर वापसी की और अब सचिन तेंदुलकर का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़े- एशिया कप जीतने के बाद भी ट्रॉफी का इंतजार! मोहसिन नकवी को लेकर BCCI ने साफ किया रुख

रनों और मैचों में सचिन से कोसों दूर हैं टेलर

हालांकि, सबसे लंबे समय तक वनडे क्रिकेट में सक्रिय रहने के मामले में सचिन को पछाड़ने वाले ब्रेंडन टेलर बल्लेबाजी के आंकड़ों में मास्टर ब्लास्टर से काफी पीछे हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 18,426 रन बनाए थे, जबकि ब्रेंडन टेलर के नाम अब तक 6,704 वनडे रन दर्ज हैं।

मैचों की बात करें तो सचिन ने अपने करियर में कुल 463 वनडे मुकाबले खेले थे। वहीं, ब्रेंडन टेलर अब तक 207 वनडे मैच खेल सके हैं। यानी रन और मैचों की संख्या में दोनों दिग्गजों के बीच बड़ा अंतर है, लेकिन वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने का रिकॉर्ड अब ब्रेंडन टेलर के नाम दर्ज हो चुका है।

टैग:IndiaZimbabwe

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में