CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह, हार्दिक और कोहली की वापसी तय! इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की वापसी की उम्मीद है। इन दिग्गजों की एंट्री के साथ टीम इंडिया के 3 युवा खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर होना पड़ सकता है।

India vs England Series
India vs England Series

India vs England Series: हाल ही में भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज जारी है। वहीं, इसके बाद, टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर रहेगी, जहां पर 26 और 28 जून को दो T20 खेले जाएंगे। इसके तुरंत बाद अगले महीने यानी जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा, जहां 5 T20 और 3 ODI मैचों की श्रृंखला खेली जानी हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 14 से 19 जुलाई तक एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है। उम्मीद है कि इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ी शामिल रहेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ खेती जा रही श्रृंखला में विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं लेकिन ये इंग्लैंड सीरीज के लिए वापस आ सकते हैं। इनकी वजह से तीन खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो सकती है।

अफगानिस्तान सीरीज में गैरमौजूद रहे तीनों दिग्गजों की वापसी की उम्मीद, चयनकर्ताओं को स्क्वाड में करनी पड़ सकती है बड़ी काट-छांट

BCCI की सीनियर चयन समिति आगामी श्रृंखला के लिए एक मजबूत स्क्वाड चुनना चाहेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया। जबकि, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली को चोट के कारण सीरीज की शुरुआत से पहले ही बाहर होना पड़ा। कोहली को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी और हार्दिक को पैर में मोच आई।

हालांकि, उम्मीद है कि यह तीनों दिग्गज इंग्लैंड सीरीज में वापसी करें। जहां बुमराह नेट पर पसीने बहाते दिखाई दिए हैं। वहीं, विराट और हार्दिक के भी वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाने की उम्मीद है। यही कारण है कि इन तीनों ही खिलाड़ियों को चयन समिति टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में शामिल कर सकती है।

फिटनेस हासिल करते ही दिग्गजों की टीम में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है, युवा खिलाड़ियों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

अगर जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की वापसी होती है, तो किन्ही तीन खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी होनी तय है। माना जा रहा है कि इंग्लैंड सीरीज के लिए भी सिर्फ 15 सदस्यीय स्क्वाड ही चुना जाएगा। ऐसे में बुमराह की वापसी से पहली बार टीम इंडिया में अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए चुने गए प्रिंस यादव के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

वहीं, हार्दिक पांड्या की वापसी से हर्ष दुबे के बाहर होने की संभावना बढ़ गई है हालांकि इन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन, इंग्लैंड में स्पिनर्स के लिए ज्यादा मदद नहीं रहती है। इसी वजह से दुबे को ड्रॉप किया जा सकता है। वहीं, विराट कोहली के चोटिल होने के कारण बतौर रिप्लेसमेंट चुने गए यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली हुए चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर; टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में