CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

विराट कोहली हुए चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर; टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से विराट कोहली के हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर होने की खबर आई है। सीरीज की शुरुआत 13 जून से होनी है।

हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली।
हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली।

Virat Kohli out from IND vs AFG ODI Series: 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत मुल्लांपुर में हो रही है। इसके बाद, 13 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के कारण कई प्रमुख चेहरों को अफगान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन अब दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बाहर होने की खबर आ रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए हैं और इसी वजह से वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। BCCI की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इसी वजह से रिप्लेसमेंट के रूप में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कोहली का बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा बड़ा झटका माना जा सकता है। 

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से चोट के कारण विराट कोहली बाहर 

मीडिया रिपोर्ट्स में यह नहीं बताया गया कि विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी कब हुई, क्योंकि हाल ही में वो आईपीएल 2026 में हिस्सा लेते नजर आए थे और 31 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल खेलने भी उतरे थे। खिताबी मैच में कोहली ने 42 गेंदों में नौ चकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने एक बेहतरीन छक्के के साथ मैच खत्म किया था। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दो आईपीएल टाइटल जीतने वाली तीसरी टीम बनी थी। 

आईपीएल का 19वां सीजन विराट कोहली के लिए ओवरऑल भी काफी अच्छा रहा। उन्होंने 16 मैचों में 56.25 की औसत से 675 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 165.84 का रहा। इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक भी आए। शानदार फॉर्म के कारण विराट से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी रनों की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अब फैंस को उनका जलवा नहीं देखने को मिलेगा। 

IND vs AFG वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका, हाथ से गई कप्तानी; रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

IND vs AFG: वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे - 14 जून 2026 - धर्मशाला - दोपहर 1:30 बजे

दूसरा वनडे - 17 जून 2026 - लखनऊ - दोपहर - 1:30 बजे

 तीसरा वनडे - 20 जून 2026 - चेन्‍नई - दोपहर - 1:30 बजे।

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में