CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका, हाथ से गई कप्तानी; रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। दावा है कि कप्तानी के साथ-साथ टीम इंडिया में उनकी जगह भी खतरे में पड़ सकती है। जानें पूरा मामला।

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने और टीम से बाहर किए जाने की रिपोर्ट
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने और टीम से बाहर किए जाने की रिपोर्ट

Suryakumar Yadav sacked from T20I captaincy: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टी20 टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए उनकी टीम इंडिया में जगह भी तय नहीं बताई जा रही है। 

सूर्यकुमार यादव को हटाए जाने का यह फैसला उस समय सामने आया है जब महज तीन महीने पहले ही उनकी कप्तानी में भारत ने घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और तीन बार टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम भी बनी थी। 

सूर्यकुमार यादव को भारत की T20I कप्तानी से हटाने का फैसला क्यों?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई, चयन समिति और टीम मैनेजमेंट ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया है। सूत्रों का कहना है कि भले ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता हो, लेकिन उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी फॉर्म लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। आईपीएल 2026 में भी सूर्या पूरी तरह फ्लॉप रहे। इसके अलावा उनकी कलाई की चोट भी एक बड़ी समस्या है, जिसे छिपाने का आरोप भी उनके ऊपर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा लगाया गया। 

बताया जा रहा है कि चयनकर्ताओं का मानना है कि टीम को अब नए टी20 चक्र के लिए नए कप्तान की जरूरत है। ऐसे में बोर्ड भविष्य को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व में बदलाव करना चाहता है। जल्द ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

BCCI के एक टॉप अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 

"चयन समिति, बीसीसीआई और टीम प्रबंधन ने कोच गौतम गंभीर से सलाह मशवरा करने के बाद फैसला किया है कि भारत को अब से एक नए कप्तान के साथ मैदान में उतरना चाहिए। सूर्या की कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन उनकी फॉर्म और भविष्य को ध्यान में रखते हुए, उन्हें लगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। चयन के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा, और इस फैसले की जानकारी जल्द ही सूर्या को दे दी जाएगी।"

यह भी पढ़ें: IPL 2027 के ओपनिंग मैच से RCB के टिम डेविड क्यों हुए बाहर? BCCI ने बड़ी गलती के कारण सुनाई कड़ी सजा

2024 में रोहित शर्मा को पूर्णकालिक कप्तान के रूप में किया था रिप्लेस 

भारत की टी20 में फुल टाइम सूर्यकुमार यादव को 2024 में मिली थी, क्योंकि रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने के बाद इंटरनेशनल लेवल पर सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद, हेड कोच गौतम गंभीर ने सूर्या पर भरोसा दिखाया और श्रीलंका दौरे से पूर्णकालिक कप्तान बना दिया।

SKY की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा और उन्होंने कई बड़ी सीरीज अपने नाम की। इसके अलावा पिछले साल एशिया कप भी जीता। वहीं, इस साल बतौर कप्तान अपने करियर का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप भी जीता। 

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव के टी20 कप्तानी आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 52 मैचों में कमान संभाली और इस दौरान 40 में जीत का स्वाद चखा, जबकि 8 में हार झेली। वहीं, दो मैच टाई रहे और दो का नतीजा नहीं निकला। 

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में