CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

IPL 2027 के ओपनिंग मैच से RCB के टिम डेविड क्यों हुए बाहर? BCCI ने बड़ी गलती के कारण सुनाई कड़ी सजा

RCB के बल्लेबाज टिम डेविड IPL 2027 के ओपनिंग मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि अपनी बड़ी गलती के कारण वह एक मैच के निलंबन के पात्र हो गए हैं।

RCB के टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड
RCB के टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खिताब अपने नाम किया, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई। RCB के बल्लेबाज टिम डेविड IPL 2027 के ओपनिंग मैच से बाहर हो गए हैं। डेविड ने हालिया सीजन में लगातार तीन आचार संहिता उल्लंघन किए, जिसके परिणामस्वरूप उनके खाते में पांच  डिमेरिट अंक जुड़ गए हैं। इसी कारण उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है और वे अगले सीजन अपनी टीम के लिए पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

RCB vs GT फाइनल के दौरान टिम डेविड ने अंपायर की ओर फेंकी बर्फ की थैली

दरअसल, अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान गुजरात टाइटंस की पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज जैकब डफी की गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और फाइन लेग पर खड़े जॉर्डन कॉक्स ने कैच लपक लिया। हालांकि, मैदानी अंपायर जॉर्डन के कैच से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्होंने तीसरे अंपायर की मदद ली।

रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि कॉक्स का गेंद पर पूरा नियंत्रण नहीं था। गेंद उनके दोनों हाथों की अनामिका उंगलियों के बीच फंसी हुई थी, लेकिन कैच पूरा करने की कोशिश के दौरान गेंद इतनी नीचे आ गई कि उसका संपर्क घास से हो गया। इसी आधार पर तीसरे अंपायर ने वाशिंगटन सुंदर को नॉट आउट करार दिया।

इसके बाद टिम डेविड ने अंपायर नितिन मेनन की ओर आक्रामक अंदाज में बर्फ की थैली फेंकी। डेविड को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो "गेंद या किसी अन्य वस्तु को अनुचित तरीके से फेंकने" से संबंधित है।

लेवल-1 उल्लंघन के लिए टिम डेविड को मिली सजा

अंपायर नितिन मेनन की ओर बर्फ की थैली फेंकने के कारण टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उन्हें दो डिमेरिट अंक भी दिए गए। यह कार्रवाई अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल के दौरान आईपीएल खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के लिए की गई।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या सच में रोहित और सूर्या ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जानबूझकर नहीं किया परफॉर्म? इन आंकड़ों ने खोल दी पोल

टिम डेविड IPL 2027 का पहला मैच क्यों मिस करेंगे?

हालिया आईपीएल सीजन में टिम डेविड का व्यवहार कई बार विवादों में रहा। इस घटना से पहले भी उनके खिलाफ दो बार कार्रवाई हो चुकी थी और उनके खाते में तीन डिमेरिट अंक दर्ज थे। उन्होंने पहला उल्लंघन मैच संख्या 20 में किया था, जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट अंक मिला था। इसके बाद मैच संख्या 54 में दूसरे उल्लंघन के लिए उन्हें दो और डिमेरिट अंक दिए गए थे।

फाइनल में हुए ताजा उल्लंघन के बाद उनके खाते में कुल पांच डिमेरिट अंक हो गए हैं। आईपीएल आचार संहिता के अनुसार, पांच डिमेरिट अंक होने पर खिलाड़ी को एक मैच के लिए निलंबित किया जाता है। इसी वजह से टिम डेविड आईपीएल 2027 में जिस भी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करेंगे, उसके पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा सुनाई गई सजा को भी मान लिया है।

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में