CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL 2026: क्या सच में रोहित और सूर्या ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जानबूझकर नहीं किया परफॉर्म? इन आंकड़ों ने खोल दी पोल

कई जाने-माने पत्रकार सूर्या और रोहित पर इल्जाम लगा रहे हैं कि वह जानबूझकर आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में परफॉर्म नहीं कर रहे। आंकड़ों के सामने आने के बाद इन दावों की हवा निकल गई है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Hardik Pandya, Rohit Sharma and Suryakumar Yadav
Hardik Pandya, Rohit Sharma and Suryakumar Yadav

Rohit Sharma and Suryakumar Yadav Records in Pandya Captaincy: सोशल मीडिया और क्रिकेट के गलियारों में अक्सर यह चर्चा गरम रहती है कि आईपीएल में जब से हार्दिक पांड्या (2024) ने मुंबई इंडियंस (MI) की कमान संभाली है, तब से टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं। कई फैंस और आलोचक तो यहां तक दावा कर देते हैं कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े दिग्गजों ने हार्दिक की कप्तानी में जानबूझकर अपना सौ प्रतिशत नहीं दिया।

लेकिन क्या इस बात में रत्ती भर भी सच्चाई है? या यह सिर्फ सोशल मीडिया की बनाई एक मनगढ़ंत कहानी है? जब आप अफवाहों को छोड़कर असली आंकड़ों पर नज़र डालेंगे, तो पूरा सच आपके सामने शीशे की तरह साफ हो जाएगा। सच तो यह है कि रोहित और सूर्या ने ही हार्दिक की कप्तानी में टीम की लाज बचाई है।

हार्दिक की कप्तानी में रोहित-सूर्या के आंकड़े 

अगर कोई आपसे कहे कि सूर्या और रोहित ने हार्दिक के अंडर रन नहीं बनाए, तो उन्हें ये आंकड़े जरूर दिखा दीजिएगा। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ही हैं।

दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सूर्या ने पांड्या की कप्तानी में 35 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48 की औसत से 1440 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्या 12 बार 50+ स्कोर बनाने में सफल रहे हैं,  जिनमें 73 छक्के भी शामिल हैं। पांड्या की कप्तानी में सबसे अधिक छक्के सूर्या के बल्ले से ही निकले हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

दूसरी तरफ, हार्दिक की कप्तानी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं। हिटमैन ने पांड्या की कप्तानी में 35 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 31 से अधिक की औसत से 1034 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान MI के पूर्व कप्तान ने 7 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 52 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं। 

इतना ही नहीं, पांड्या की कप्तानी में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में सूर्या (3 बार) सबसे आगे रहे हैं, जबकि रोहित ने 2 बार यह खिताब जीता। इन आंकड़ों से साफ है कि पांड्या की कप्तानी में इन दोनों दिग्गजों ने मैदान पर रन बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

गेंदबाजी में सिर्फ बुमराह का सहारा

जब बात गेंदबाजी की आती है, तो हार्दिक की कप्तानी में पूरी गेंदबाजी लाइन-अप सिर्फ एक ही कंधे पर टिकी नजर आई जसप्रीत बुमराह। बुमराह ने इस दौरान सबसे ज्यादा 42 विकेट चटकाए और वो भी सिर्फ 7.26 की लाजवाब इकॉनमी के साथ। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज विपक्षी टीम पर लगाम नहीं लगा सका।

सभी दावे और अफवाहें झूठी

इन सारे रिकॉर्ड्स को देखने के बाद यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक की कप्तानी में दिल से परफॉर्म नहीं किया। सच तो यह है कि जब-जब टीम को जरूरत पड़ी, इन दोनों ने अपने बल्ले से टीम को संभाला। कभी भी सीनियर खिलाड़ियों के कमिटमेंट में कोई कमी नजर नहीं आई। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में