CSK vs DC: ब्रेविस की वापसी तय! अक्षर पटेल की टीम में बदलाव, देखें संभावित प्लेइंग XI
आईपीएल 2026 में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। जानिए CSK vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI।

CSK vs DC Predicted Playing XI: IPL 2026 में एक बार फिर वीकेंड का रोमांच लौट आया है और इसी के साथ फैंस को एक ही दिन में दो मुकाबले यानी डबल हेडर का मजा मिलने वाला है। इसी कड़ी में आज, 11 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium, जिसे चेपॉक के नाम से भी जाना जाता है, में आयोजित होगा।
पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा आईपीएल सीजन में अभी तक काफी बुरा हाल रहा है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK को अपने पहले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है। दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरूआती दोनों मैचों में काफी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले मैच में उसे करीबी हार का मुंह देखना पड़ा था। फिलहाल अक्षर पटेल की टीम तीन मैचों में 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी वापस विनिंग ट्रैक पर लौट चाहेगी। दोनों का ही प्रयास जीत का होगा। इसीलिए CSK vs DC मैच के लिए मजबूत प्लेइंग XI का चयन करने पर जोर होगा।
यह भी पढ़ें: CSK vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 18, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
CSK vs DC मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम इस मुकाबले में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है। लगातार हार के बाद टीम संयोजन में बदलाव तय माना जा रहा है। युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के भी फिट होने की रिपोर्ट्स हैं। इसी वजह से उनकी वापसी भी तय मानी जा सकती है। हालांकि, एमएस धोनी की फिटनेस पर संशय बरकरार है। उन्होंने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शायद ही खेलते नजर आएं।
CSK की संभावित प्लेइंग XI
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी
इम्पैक्ट प्लेयर: खलील अहमद
CSK vs DC मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में भी परफॉरमेंस के लिए दिल्ली के खिलाड़ियों ने निराश नहीं किया था लेकिन नंबर तीन के बल्लेबाज नितीश राणा अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर के खिलाफ होने वाले मैच से उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है और करुण नायर को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।
DC की संभावित प्लेइंग XI :
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




