ताजा खबर

IPL 2027: DC के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज

आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा बदलाव कर दिया है, जहां उन्होंने कुलदीप यादव का ऋषभ पंत के साथ ट्रेड कर अपने पाले में फिर से मिला लिया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
DC Predicted Released Players for IPL 2027
DC Predicted Released Players for IPL 2027

DC Predicted Released Players for IPL 2027: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय टी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीगके अगले सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है, जिसके तहत कुछ खिलाड़ियों का ट्रेड भी हो गया है। इसमें एक टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को फिर से अपने पाले में कर लिया है और कुलदीप यादव को लखनऊ सुपरजायंट्स को सौंप दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स अगले सीजन दम भरने को तैयार है। उनकी टीम में ऋषभ पंत के आने से मजबूती तो मिलेगी, लेकिन कुछ और भी कमजोरियां हैं, जिसे वो सही करना चाहेगी, ऐसे में फ्रेंचाइजी अगले सीजन कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने के बारे में सोच सकती है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको दिल्ली कैपिटल्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

काइल जैमीसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में खेलते हुए देखा गया था। इस कीवी गेंदबाज को मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी के टीम में होते हुए ज्यादा मौके नहीं मिल सके, लेकिन जो मौके मिले उसमें भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। इस स्थिति में अब अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम उन्हें रिलीज कर दूसरे खिलाड़ी को लेने के बारे में विचार कर सकती है।

अजय मंडल

भारतीय क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ियों को आईपीएल में मौका मिला है। जिसमें एक नाम अजय मंडल का रहा है। ये ऑलराउंडर खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ मैच खेल चुका है और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पाले में किया, लेकिन उन्हें टीम में मौका नहीं मिल सका। कैपिटल्स की टीम में अजय मंडल फिट नहीं हो पा रहे हैं, जिससे वो 2027 के सीजन से पहले रिलीज किए जा सकते हैं।

रेहान अहमद

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ी रेहान अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन बीच में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। इस इंग्लिश खिलाड़ी के विदेशी होने की वजह से टीम कॉम्बिनेशन में फिट होना काफी मुश्किल है। साथ ही उन्हें रिलीज कर किसी अच्छे विदेशी खिलाड़ी के ऑप्शन को देख सकती है।

करुण नायर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में स्टार बल्लेबाज रहे करुण नायर को आईपीएल 2026 के दौरान ठीक-ठाक मौका मिला था, लेकिन वो अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित नहीं कर सके। करूण नायर का बल्ला तो खामोश रहा और साथ ही अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मध्यक्रम में ऋषभ पंत की वापसी हो चुकी है। ऐसे में करूण नायर के साथ ये फ्रेंचाइजी आगे नहीं जाना चाहेगी और उन्हें रिलीज कर सकती है।

पृथ्वी शॉ

भारतीय क्रिकेट टीम में एक वक्त सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में माने जाने वाले ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भले ही पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पाले में किया था, लेकिन उन्हें कोई मौका नहीं मिल सका था। इस टीम में केएल राहुल के साथ अभिषेक पोरेल, पाथुम निसंका और साहिल परख जैसे ओपनर साथी हैं, ऐसे में पृथ्वी शॉ के लिए खेलना काफी मुश्किल है। इस वजह से उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में