CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

ENG-W vs IND-W Only Test: कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें Playing XI और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

ENG-W vs IND-W Only Test 2026: लॉर्ड्स टेस्ट की संभावित Playing XI, लाइव स्ट्रीमिंग, मैच टाइम, टेलीकास्ट, स्क्वाड और मैच से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी यहां जानें।

ENG-W vs IND-W Only Test 2026 - Playing XI & Live Straming Details
ENG-W vs IND-W Only Test 2026 - Playing XI & Live Straming Details

ENG-W vs IND-W Only Test: इंग्लैंड वुमेन और इंडिया वुमेन के बीच एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड लंदन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अभी तक 3 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें इंडिया वुमेन ने तीनों मैच जीते हैं। इस मैच में इंडिया वुमेन इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि इंग्लैंड वुमेन की नजर पहली बार इंडिया वुमेन के खिलाफ टेस्ट जीत दर्ज करने पर होगी। 

गौरतलब है की इंग्लैंड वुमेन की हालिया फॉर्म अच्छी है। टीम हाल ही में खत्म हुए T20 विश्व कप फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। इससे पहले इंडिया वुमेन के खिलाफ T20 श्रृंखला भी जीती है। दूसरी तरफ इंडिया वुमेन टीम का प्रदर्शन T20 विश्व कप में उम्मीद के विपरीत रहा है। इस विश्व कप में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज पर ही टूर्नामेंट में बाहर हो गई। ऐसे में क्रिकेट फैंस को इस टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि प्रतीक रावल के चोटिल होने के वजह से टीम को बड़ा झटका लगा है उनके स्थान पर प्रिया पुनिया को टीम में स्थान दिया गया है।

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज चोटिल होकर बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

भारत में कहां देखें ENG-W vs IND-W Only Test?

इस टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण भारत में टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स तथा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर देख सकते हैं। भारत में यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। 

आईए जानते हैं इस टेस्ट मैच में क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा इस टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करेंगी। हरमनप्रीत कौर,जेमिमा रोड्रिग्स और  ऋचा घोष मिडिल ऑर्डर में टीम का जिम्मा संभालेंगी। टीम की गेंदबाजी की कमान दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के हाथों में होगी। उनका साथ देने के लिए टीम में श्री चरणी, क्रांति गौड़ और स्नेह राणा जैसी प्रतिभाशाली गेंदबाज है।

दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए टैमी ब्यूमोंट ओपन करेंगी यह इनका आखरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला है ये इस मैच से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर चुकी हैं। इंग्लैंड टीम ने नेट साइवर-ब्रंट एक मजबूत टीम का गठन किया है। जिससे एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

इंग्लैंड वुमेन प्लेइंग-XI:

टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, हीदर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एमा लैम्ब, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर, इज़ी वोंग

इंडिया वुमेन प्लेइंग-XI:

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, श्री चरणी, क्रांति गौड़

ENG-W vs IND-W Only Test 2026: दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

इंग्लैंड वुमेन (ENG-W) Squad:

नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), माया बाउचियर, टैमी ब्यूमोंट, हीदर नाइट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एली थ्रेलकेल्ड (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, एमा लैम्ब, मैडी विलियर्स, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर, ग्रेस पॉट्स, सोफी एक्लेस्टोन, टिली कोर्टीन-कोलमैन।

इंडिया वुमेन (IND-W) Squad:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, हरलीन देयोल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा, प्रिया पुनिया।

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में