CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज चोटिल होकर बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

ENG W vs IND W, Lords Test: इंग्लैंड महिला टीम के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रमुख बल्लेबाज के चोटिल होने के कारण स्क्वाड में बदलाव हुआ है।

ENG W vs IND W, Lords Test:
ENG W vs IND W, Lords Test:

ENG W vs IND W, Lords Test: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के साथ-साथ महिला क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड में है। हाल ही में भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था लेकिन ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। अब हरमनप्रीत कौर की टीम को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करना है। यह मुकाबला काफी खास है, क्योंकि वेन्यू पर अभी तक सिर्फ पुरुष टीमों के बीच ही टेस्ट खेले गए हैं। यह पहला मौका होगा, जब महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स में टेस्ट फॉर्मेट में टक्कर देखने को मिलेगी। 

इंग्लैंड और भारत की महिला टीमों के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत शुक्रवार, 10 जुलाई से होनी है। इसके लिए टीम इंडिया अभ्यास करने में जुटी हुई है। हालांकि, मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से बुरी खबर सामने आई है। टीम की प्रमुख बल्लेबाज को चोट के कारण टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह रिप्लेसमेंट के रूप में ऐसी प्लेयर को मौका मिला है, जिसने एक भी टेस्ट नहीं खेला है। 

प्रतिका रावल लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट से बाहर 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम को प्रतिका रावल का साथ नहीं मिला। प्रतिका चोट के कारण बाहर हो गई हैं। यह जानकारी भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने दी। ऐतिहासिक टेस्ट मैच से दो दिन पहले,मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि इंग्लैंड में इंग्लैंड A के खिलाफ हाल ही में हुई इंडिया A सीरीज के दौरान लगी चोट के कारण प्रतिका टीम से बाहर हो गई हैं।

इस तरह प्रतिका रावल का लॉर्ड्स में टेस्ट खेलने का सपना टूट गया। वहीं, टीम इंडिया के लिए भी यह एक बड़ा झटका कहा जा सकता है, क्योंकि दाएं हाथ की बल्लेबाज तकनीकी रूप से काफी सक्षम है और इन परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकती थी। 

प्रिया पुनिया को रिप्लेसमेंट के रूप में मिला मौका 

अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी बताया कि प्रतिका रावल के रिप्लेसमेंट के रूप में प्रिया पुनिया को मौका मिला है। 29 वर्षीय प्रिय भी टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज हैं लेकिन अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है। ऐसे में उनके पास डेब्यू का मौका रहेगा। इंग्लैंड ए के खिलाफ दो अर्धशतक की मदद से 87 और 61 के स्कोर बनाए थे।

 

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम का अपडेटेड स्क्वाड 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा

यह भी पढ़ें: IPL 2027: GT के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में