CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

IPL 2027: GT के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज

गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया। इस टीम ने अपने पहले ही सत्र में खिताब को जीता था। अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम को दूसरे खिताब की तलाश है।

Gujarat Titans team
Gujarat Titans team

GT Predicted Released Players for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 के सत्र की समाप्ति होने के बाद से ही फ्रेंचाइजी अगले सीजन की तैयारी में जुट गई हैं। कुछ फ्रेंचाइजी ने ट्रेड का प्रोसेस शुरू कर दिया है और इसी तैयारी के बीच आईपीएल 2026 में खिताब के करीब जाकर चूकी गुजरात टाइटंस की टीम भी तैयार है।

गुजरात टाइटंस के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी

आईपीएल 2022 में कदम रखते ही पहले ही सीजन खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस टीम ने बाकी टीमों को अच्छी टक्कर दी है, लेकिन उनके पास सिर्फ 1 ही खिताब है, अब दूसरे टाइटल की तलाश में वो अगले सीजन में टीम में कुछ बदलाव कर सकती है, जिसके तहत कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है। चलिए इस आर्टिकल में आपको गुजरात टाइटंसके 5 संभावित रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

शाहरुख खान

आईपीएल 2025 में हुए मेगा ऑक्शन के दौरान गुजरात टाइटंस ने तमिलनाडू के स्टार खिलाड़ी शाहरुख खान को फिनिशर की भूमिका के लिए बड़ी उम्मीदों के साथ रखा था, लेकिन IPL 2025 हो या IPL 2026  उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा। मिडिल ऑर्डर में वह मैच फिनिश नहीं कर पाए। ऐसे में अब आईपीएल 2027 से पहले गुजरात फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर ऑक्शन में नया भारतीय पावर-हिटर तलाश सकती है।

जयंत यादव

भारतीय घरेलू क्रिकेट के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी जयंत यादव पिछले काफी समय से आईपीएल की किसी ना किसी टीम मे चुने जाते हैं, लेकिन उन्हें मौके बहुत ही कम मिले हैं। आईपीएल के 2026 के सीजन में भी जयंत यादव गुजरात टाइटंस की जर्सी में दिखे, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन में फिट ना होने के चलते हुए पूरा सीजन बाहर बैठना पड़ा और अब लगता है कि फ्रेंचाइजी अगले ऑक्शन में उनसे बेहतर ऑप्शन देखते हुए रिलीज करने का फैसला कर सकती है।

ल्यूक वुड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को आईपीएल का ज्यादा कुछ खास अनुभव हासिल नहीं है। ल्यूक वुड ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और इसके बाद 2026 के सत्र में वो गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रहे। टीम की पेस बॉलिंग यूनिट में काफी ज्यादा विकल्प होने की वजह से वो इस इंग्लिशमैन को अगले साल रिलीज कर सकती है और उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को चुन सकती है।

ईशांत शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक ईशांत शर्मा अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। वो भारत के लिए जैसा खेल दिखा चुके हैं, वैसा वो इस लीग में नहीं कर पाए हैं। ईशांत शर्मा को 2026 के मिनी ऑक्शन के दौरान गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में रखा था, लेकिन उन्हें इस टीम में कोई मौका हाथ नहीं लगा और उनकी बढ़ती उम्र में देखते हुए गुजरात की टीम ईशांत शर्मा को रिलीज कर किसी युवा तेज गेंदबाज को ले सकती है।

कुलवंत खेजरोलिया

आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को खेलते हुए देखा गया है। इस खिलाड़ी को किसी ना किसी टीम में चुना गया और कुछ मौके भी मिले, लेकिन वो कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। गुजरात टाइटंस की टीम के लिए भी कुलवंत का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा और अब ये फ्रेंचाइजी 2027 में उन्हें रिलीज कर किसी अच्छे विकल्प की तलाश कर सकती है।

टैग:Gujarat Titans

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में