CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

हेड कोच गौतम गंभीर से हुई तीखी बहस? फिर प्लेइंग-11 से बाहर! सिराज की वायरल तस्वीर ने मचायी सनसनी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरूवनंतपुरम में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Mohammed Siraj out of the playing XI
Mohammed Siraj out of the playing XI

Mohammed Siraj out of the playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरूवनंतपुरम में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार से हुई है और इस पहले मैच में टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए उतरी है। लेकिन इस मैच में टॉस से पहले एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने भारतीय क्रिकेट में हलचल मचा दी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर हैं मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। जैसे ही प्लेइंग-11 सामने आती है, उसमें मोहम्मद सिराज का नाम नहीं दिखाई देता है। जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स में व्यस्त हैं, ऐसे में यहां पर अनुभव और प्रभाव दोनों के आधार पर मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम का प्रमुख गेंदबाज माना जा रहा था, लेकिन वो प्लेइंग-11 में ही नहीं दिखाई दे रहे हैं।

टॉस से पहले सिराज की हुई थी हेड कोच गंभीर से बहस

इस मुकाबले में टॉस से पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मोहम्मद सिराज आपस में बात करते हुए दिख रहे हैं। उनके पास गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा खड़े हैं। दोनों के हाव-भाव से दिखाई पड़ रहा है कि थोड़ी बहस जैसा हो रहा है।

तो क्या कोच से बहस करने से ही कटा सिराज का पत्ता?

पहले वनडे से पहले टीम इंडिया के कैंप से सामने आई एक तस्वीर ने अचानक सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तस्वीर में हेड कोच गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आमने-सामने नजर आ रहे हैं, जबकि उनके ठीक पास गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल भी मौजूद हैं। तस्वीर के फ्रेम को देखकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं—क्या दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी? मामला आखिर क्या था?

यह भी पढ़े- तिलक वर्मा की लव स्टोरी के सस्पेंस से उठा पर्दा, आखिर कौन है उनकी गर्लफ्रेंड?

प्लेइंग-11 से पत्ता कटने के बाद विवाद की आने लगी खबरें

दिलचस्प बात ये है कि इसके बाद जब पहले वनडे की Playing XI सामने आई, तो मोहम्मद सिराज उसमें नजर नहीं आए। अब वायरल तस्वीर और Playing XI में सिराज की गैरमौजूदगी को जोड़कर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, तस्वीर सिर्फ एक पल को दिखाती है और उससे किसी विवाद की पुष्टि नहीं होती। ऐसे में सवाल यही है कि उस तस्वीर में वास्तव में क्या चल रहा था और सिराज को Playing XI से बाहर रखने की असली वजह क्या है?

 

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 358 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में