CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RR vs MI: हार्दिक पांड्या भी हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, हार के बावजूद युवा खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए। पांड्या ने युवा बल्लेबाज की पारी की जमकर सराहना की।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
hardik pandya and vaibhav suryavanshi
hardik pandya and vaibhav suryavanshi

आईपीएल 2026 के 13वें मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बारिश से प्रभावित हुए इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलकर टीम को 27 रनों से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की पारी देखकर दंग रह गए।

बता दें कि गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ ये मैच बारिश के खलल के चलते 11-11 ओवरों का कर दिया गया था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने महज 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए। इन दोनों की बदौलत राजस्थान ने 150/3 का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की टीम 123/9 पर ही सिमट गई और यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।

हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की पारी को लेकर क्या कहा?

इस शानदार जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में टॉप पोजीशन पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार की वजह से मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर खिसक गई है। इसके बावजूद, हार्दिक पांड्या ने 15 साल के इस युवा ओपनर सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। मैच के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन में पांड्या ने कहा,

'एक 16 या 17 साल के लड़के को इस तरह खेलते देखना वाकई कमाल है। हमने अपनी तैयारी के दौरान उनके बारे में काफी चर्चा की थी। फिर भी, जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं, उनका निडर अंदाज और शॉट्स देखकर हैरानी होती है। मैं उन्हें भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।'

15 वर्षीय सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरते ही MI के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया था। उन्होंने दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी बेखौफ होकर बल्लेबाजी की और कई छक्के जड़े। उनकी इस बल्लेबाजी ने सबको हैरान कर दिया और मैच का रुख पूरी तरह से राजस्थान रॉयल्स की तरफ मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:DC vs GT Dream11 Prediction in Hindi, IPL 2026- मैच 14, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

पांड्या ने गेंदबाजी पर मढ़ा हार का दोष 

MI के कप्तान पांड्या ने माना की उनकी टीम की तरफ से गेंदबाजी सही नहीं, जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमें जैसी गेंदें फेंकनी चाहिए थी, हम वैसी नहीं फेंक पाए और उन्होंने (राजस्थान ने) अच्छा खेल दिखाया। इस तरह के छोटे मैचों में गेंदबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी पड़ती है। गेंदबाजी यूनिट के तौर पर, हम बिल्कुल भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर गेंदबाजी में थोड़ा अनुशासन होता, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। T20 क्रिकेट में बस कुछ सही गेंदें फेंकने का खेल होता है। अगर हमने वे गेंदें सही डाली होतीं, तो हम मैच में बने रहते। मैं इस हार का दोष बल्लेबाजी को नहीं दूंगा। इसके लिए निश्चित रूप से हमारी गेंदबाजी यूनिट जिम्मेदार थी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में