CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

टीम इंडिया में अचानक हुई इस युवा खिलाड़ी की एन्ट्री, अपने इंटरनेशनल डेब्यू मैच में दिखा चुके हैं जलवा

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीसरा मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। जिसके लिए वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट को चुन लिया गया है।

Washington Sundar replacement for IND vs ENG ODI series
Washington Sundar replacement for IND vs ENG ODI series

Washington Sundar replacement for IND vs ENG ODI series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज तीसरे और अंतिम मैच से पहले बीसीसीआई ने स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

हर्ष दुबे को मिली वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में जगह

दोनों ही टीमों के बीच लॉर्ड्स में 19 जुलाई को सीरीज का ये निर्णायक मैच खेला जाएगा और इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में विदर्भ के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी हर्ष दुबे को शामिल किया है, जो दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हुए वॉशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे।

वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते हुए बाहर

तमिलनाडू के होनहार ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर को कार्डिफ में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। इसके बाद वो ना सिर्फ तीसरे वनडे से बाहर हुए हैं, बल्कि इस चोट के चलते उन्हें करीब 1 महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है।

हर्ष दुबे ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू पर झटके थे 3 विकेट

23 साल के हर्ष दुबे को पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका मिला था। जहां उन्होंने अफगान टीम के खिलाफ अपने पहले ही इंटरनेशनल मुकाबले में 3 विकेट झटके थे। इस बाएं हाथ के युवा खिलाड़ी ने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 4 विकेट ले चुके हैं। 

तीसरे वनडे के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में