CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी के करियर पर BCCI ने लगा दिया Full Stop? साबित की फिटनेस, घरेलू क्रिकेट में फॉर्म...फिर भी क्यों हो रही अनदेखी?

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के स्क्वाड में एक बार फिर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अनदेखी हुई है। वो टेस्ट से पिछले 3 साल से बाहर हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Team India Player Mohammed Shami
Team India Player Mohammed Shami

Mohammed Shami: टीम इंडियाके सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल मोहम्मद शमी... क्या अब भारतीय क्रिकेट में उनका अध्याय खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है? श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हो चुका है। लेकिन एक बार फिर मोहम्मद शमी का नाम गायब है। उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। लगातार हो रही इस अनदेखी के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या चयनकर्ता शमी को भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं मानते?

3 सालों से हर बार मोहम्मद शमी को किया जा रहा है नजरअंदाज

अगर पिछले कुछ सालों पर नजर डालें, तो तस्वीर शमी के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं दिखती। हर नई सीरीज में टीम बदलती है, नए चेहरे आते हैं, लेकिन शमी का नाम लगातार बाहर रहता है। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि शायद अब टीम इंडिया आगे बढ़ चुकी है और शमी का इंटरनेशनल करियर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है।

फिटनेस साबित की, घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म, फिर भी अनदेखी

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शमी पूरी तरह क्रिकेट से दूर नहीं हैं। वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं और वापसी की कोशिश भी कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल रही।

यह भी पढ़े- भारत बनाम श्रीलंका: वो टेस्ट जिसने बदल दिया क्रिकेट इतिहास, जब बना 952 रन का अटूट रिकॉर्ड

इस बार चयनकर्ताओं ने गुरनूर बराड़ जैसे नए तेज गेंदबाज पर भरोसा जताया। यह फैसला साफ संकेत देता है कि टीम मैनेजमेंट अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी तैयार करना चाहता है। ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों के लिए वापसी की राह और कठिन होती जा रही है।

क्या शमी को बीसीसीआई ने कर दिया है साइडलाइन?

इसी बीच एक और चर्चा भी क्रिकेट गलियारों में सुनने को मिल रही है। कुछ रिपोर्ट्स और अटकलों में दावा किया जा रहा है कि टीम में सेलेक्शन ना होने की वजह से चयनकर्ताओं को लेकर मोहम्मद शमी सार्वजनिक रूप से अपने छिपे दर्द को बयां करते हुए भड़ास निकाल रहे हैं और इसी वजह से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2023 के बाद से ही शमी नहीं खेले हैं कोई टेस्ट मैच

अगर रिकॉर्ड की बात करें, तो मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था। उसके बाद से वह टेस्ट टीम में वापसी नहीं कर सके। वहीं सीमित ओवरों की क्रिकेट में भी उन्हें लंबे समय से मौका नहीं मिला है। इस दौरान भारतीय टीम ने कई युवा तेज गेंदबाजों को आजमाया और उन्हें लगातार अवसर दिए।

लेकिन क्या इतने शानदार करियर वाले गेंदबाज की कहानी यूं ही खत्म हो जानी चाहिए?

भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में शमी ने दिखाया है जलवा

मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड आज भी उनकी महानता की गवाही देता है। उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए हैं। वनडे क्रिकेट में 108 मुकाबलों में 206 विकेट उनके नाम हैं, जबकि 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 27 विकेट हासिल किए हैं। ICC टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन कई बार भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह बना है।

क्या बीसीसीआई ने शमी के करियर पर लगा दिया है Full Stop?

35 वर्षीय शमी अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। लेकिन दूसरी ओर चयनकर्ताओं का रुख साफ तौर पर युवाओं की तरफ नजर आता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शमी को एक आखिरी मौका मिलेगा या फिर भारतीय क्रिकेट का यह दिग्गज बिना विदाई मैच खेले ही टीम इंडिया से हमेशा के लिए दूर हो जाएगा?

सुनहरा अध्याय खत्म या शमी करेंगे जबरदस्त कमबैक?

इस पूरे मामले पर अभी तक BCCI या चयन समिति की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि शमी के लिए टीम के दरवाजे पूरी तरह बंद हो चुके हैं। इसलिए यह कहना कि उनका करियर आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है, जल्दबाजी होगी। हालांकि लगातार हो रही अनदेखी ने उनकी वापसी को निश्चित रूप से बेहद मुश्किल बना दिया है।

अब फैसला आने वाले महीनों में होगा। क्या मोहम्मद शमी एक और शानदार वापसी करेंगे, या भारतीय क्रिकेट का यह सुनहरा अध्याय यहीं समाप्त हो जाएगा? यही सवाल इस समय हर क्रिकेट फैन के मन में है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में