CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

क्या श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया में शुरू किया PBKS कोटा? जिम्बाब्वे दौरे के स्क्वाड से सामने आई सच्चाई

भारतीय क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे दौरे के लिए हुए सेलेक्शन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 खिलाड़ियों शामिल किया गया है। जिसमें पंजाब किंग्स के कुछ चेहरे भी नजर आ रहे हैं।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

Punjab Kings Players in Team India for Zimbabwe Tour: इंग्लैंड के दौरे को खत्म करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। इस अफ्रीकन देश में टीम इंडिया मेजबान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। जिसके लिए 6 जुलाई, मंगलवार की शाम को भारत के स्क्वाड का चयन कर लिया गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सेलेक्शन कमेटी ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

 क्या श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया में शुरू किया PBKS कोटा?

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स से कई चेहरे नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया में PBKS कोटा शुरू कर दिया है?

 जिम्बाब्वे दौरे के टीम सेलेक्शन के बाद उठे सवाल

 भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम सेलेक्शन से सच्चाई सामने आ गई है। टीम इंडिया के जिम्बाब्वे के दौरे पर चुने गए 15 खिलाड़ियों में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा 3 और खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ऐसे में टीम के सेलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर कईं फैंस ने इस सवाल को उठाया है, जिसमें उनका मानना है कि श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया में पंजाब किंग्स कोटा शुरू कर दिया है।

 पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर को मिला मौका

 टीम में खुद कप्तान श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे के साथ कुछ और खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन के सबसे बड़े नायक रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया और टीम में आईपीएल में पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया है। इसके अलावा इसी टीम से खेलने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी अचानक टीम इंडिया में एन्ट्री मिल गई।

 यश ठाकुर का प्रदर्शन नहीं रहा है प्रभावशाली

 पंजाब किंग्स के विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने 510 रन बनाए। पिछले सीजन भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था। तो वहीं पंजाब किंग्स के ही तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने 2026 में 1 मैच खेला और 2 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं पिछले सीजन वो 2 मैच में सिर्फ 1 विकेट ले सके थे।

सूर्यांश शेडगे पहले से ही टीम में शामिल

यश ठाकुर का प्रदर्शन तो बिल्कुल ऐसा नहीं रहा कि उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता था। तो वहीं प्रभसिमरन सिंह ने जरूर अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन उनकी तरह ही आरसीबी के लिए रजत पाटीदार और गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले ध्रुव जुरेल का भी खेल काफी बढ़िया रहा था। 

पंजाब किंग्स के सूर्यांश शेडगे का प्रदर्शन भी इतना ज्यादा प्रभावशाली नहीं था कि उन्हें टीम इंडिया का टिकट तक मिल जाए। फिर प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर भी आ गए। इसी वजह से ये सवाल उठना लामिजी मे है श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया में पंजाब किंग्स का कोटा शुरू कर दिया है। हालांकि इस बात से हम बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते, क्योंकि कप्तान सिर्फ अपनी राय दे सकता है, बाकी फैसला सेलेक्टर्स को लेना होता है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में