CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

इंटरनेशनल लेवल पर होगा IPL जैसा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मास्टर प्लान, जानें इस मेगा इवेंट की फुल डिटेल्स

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन 8 से 11 जुलाई तक स्कॉटलैंड में हो सकता है। जिसमें आईसीसी के 12 मेंबर हिस्सा लेंगे।

ICC plans for World Club Championship
ICC plans for World Club Championship

ICC plans for World Club Championship: वर्ल्ड क्रिकेट में बीसीसीआई के बैनर तले खेली जाने वाली टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का अपना ही एक खास वर्चस्व है। इस टूर्नामेंट के विश्व पटल पर आने के बाद कई देशों ने इसी तरह की लीग को शुरू किया, लेकिन अब आईपीएल जैसा ही टूर्नामेंट इंटरनेशनल लेवल पर दस्तक देने वाला है।

ICC कराएगी IPL जैसा वैश्विक टूर्नामेंट

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिलयानी आईसीसी अब आईपीएल जैसे एक मेगा इवेंट को वर्ल्ड लेवल पर आयोजित करने पर विचार कर रहा है। इसे लेकर आईसीसी द्वारा मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। आईसीसी की वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग शहर में 8 से 11 जुलाई तक हो सकती है।

ICC की वार्षिक आम बैठक में तैयार किया जाएगा टूर्नामेंट का मास्टर प्लान

इस एन्यूल मीटिंग में आईसीसी कई बड़े फैसले ले सकती है, जिसमें बताया जा रहा है कि आईपीएल की तरह ही एक टी20 लीग वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप के नाम से कराने पर विचार किया जा सकता है। इसके तहत क्रिकेट वर्ल्ड में खेली जाने वाली टी20 लीग की फ्रेंचाइजी को शामिल कर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। 2009 से 2014 तक खेली गई चैंपियंस लीग की तरह ही इस टूर्नामेंट को कराएं जाने का विचार किया जा रहा है।

पूर्व में खेली गई चैंपियंस लीग जैसा ही इवेंट कराने का विचार

चैंपियंस लीग का आयोजन बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट साउथ अफ्रीका मिलकर करवाते थे, लेकिन ये लीग ज्यादा सफल नहीं हो सकी। अब इस लीग को आईसीसी नए रूप में कराने की तैयारी में है। इसमें कुछ बड़े देश की टी20 लीग के हर सीजन की 2 या 3 सबसे सफलतम टीमों को यहां खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि अभी तक इस लीग के बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन आईसीसी प्रेसीडेंट जय शाह ने इस तरह का मास्टर प्लान तैयार करने की बात कही थी।

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में