CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IND vs AFG: वर्कलोड के बीच BCCI की खास योजना, अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया का नया कप्तान तय?

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले BCCI वर्कलोड मैनेजमेंट पर फोकस कर रही है। शुभमन गिल समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है, जिसके कारण टीम इंडिया को नया कप्तान मिलने की संभावना बढ़ गई है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IND vs AFG Test New Captain
IND vs AFG Test New Captain

IND vs AFG Only Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आईपीएल 2026 के तुरंत बाद इस मुकाबले का शेड्यूल होने के कारण खिलाड़ियों पर लगातार क्रिकेट का दबाव साफ तौर पर देखा जा रहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए BCCI और टीम प्रबंधन वर्कलोड मैनेजमेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। खासकर वे खिलाड़ी जो तीनों फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते हैं, उन्हें इस टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है लेकिन इसके लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाले टीमों के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा सकती है, ताकि वे आगामी महत्वपूर्ण सीरीज के लिए पूरी तरह फिट और फ्रेश रह सकें।

यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसे एक प्रयोग और बेंच स्ट्रेंथ को परखने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। आईपीएल फाइनल (31 मई) और इस टेस्ट के बीच बहुत कम अंतर है, वहीं इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज (14 जून से), इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेली जानी हैं । ऐसे में मैनेजमेंट खिलाड़ियों को बर्नआउट से बचाने के लिए संतुलित फैसला लेना चाहता है।

सीनियर खिलाड़ियों को आराम, युवाओं के लिए खुल सकते हैं दरवाजे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को इस टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट का फोकस वनडे और WTC सीरीज (जैसे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ) पर अधिक है, जहां बेस्ट खिलाड़ियों की उपलब्धता बेहद अहम होगी।

सीनियर खिलाड़ियों के आराम की स्थिति में चयनकर्ता घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मौका देने के मूड में हैं। संभावित खिलाड़ियों में गुरनूर बरार, लेफ्ट-आर्म स्पिनर मनाव सुथार, हर्ष दुबे, आकिब नबी , देवदत्त पडिक्कल और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

कप्तानी को लेकर बना सस्पेंस

अगर नियमित कप्तान शुभमन गिल को आराम दिया जाता है, तो इस टेस्ट में नई कप्तानी देखने को मिल सकती है। ऐसी स्थिति में टीम मैनेजमेंट किसी अनुभवी खिलाड़ी को टीम की कमान सौंप सकता है। कप्तान और कोच पहले भी व्यस्त शेड्यूल को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं, ऐसे में अंतिम फैसला उनके इनपुट और मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, तिलक वर्मा ने की 18 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

फिलहाल आईपीएल 2026 के प्रदर्शन और खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट के बाद ही स्क्वाड और कप्तान को लेकर तस्वीर साफ होगी। IND vs AFG मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम का पहला टेस्ट मैच भी होगा, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में