ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी का तूफान रोकने के लिए न्यूजीलैंड का मास्टरप्लान, कीवी कप्तान सेंटनर की खुली चेतावनी

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम वक्त में दुनिया को अपनी बल्लेबाजी से डरा दिया है। इसी वजह से न्यूजीलैंड भी उन्हें लेकर अच्छी तैयारी का प्लान बना रही है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Mitchell Santner on Vaibhav Sooryavanshi
Mitchell Santner on Vaibhav Sooryavanshi

Mitchell Santner on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब और विदेशी दौरे के लिए तैयार है। इंग्लैंड में इसी साल इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले इस होनहार खिलाड़ी ने अपने छोटे से करियर में काफी प्रभावित किया है। इसके बाद अब दुनिया उनकी प्रतिभा जानती है और अब कीवी सरजमीं पर वो न्यूजीलैंड के होश उड़ाने की क्षमता रखते हैं।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर न्यूजीलैंड कप्तान ने बनाया मास्टर प्लान

आईपीएल में बड़े-बड़े कप्तानों का सिरदर्द बनने वाले वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज गेंदबाजों के पसीनें छुड़ा दिए थे। इसी वजह से अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनसे किसी कप्तान का परेशान होना लाजिमी है, लेकिन अब न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक जबरदस्त मास्टर प्लान तैयार किया है और वो इस युवा खिलाड़ी का तूफान रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार खड़े हैं।

मिचेल सेंटनर ने कहा- वैभव सूर्यवंशी को रोकना है मुश्किल

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने 22 अक्टूबर को होने वाले पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी के खतरे के बारे में बात की। सेंटनर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर चेतावनी देते हुए कहा, 

"अगर उन्हें सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो हमें पता है कि वो क्या कर सकते हैं। उन्हें रोकना लोगों के लिए बहुत मुश्किल रहा है।  मुझे पता है कि इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी सीरीज में वह अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन वहां कई भारतीय बल्लेबाजों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुझे लगता है कि हम सभी ने उन्हें IPL में देखा है और हमें पता है कि वे कितने आक्रामक हो सकते हैं। इसी वजह से अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो हमने उनके लिए अपने प्लान तैयार कर रखे हैं।"

यह भी पढ़े- रोहित शर्मा को टीम इंडिया में किसने दिलाई जगह? हिटमैन ने 19 साल बाद किया बड़ा खुलासा!

भारत के पास अभिषेक-संजू के रूप में खतरनाक ओपनिंग जोड़ी- सेंटनर

कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर ने भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि 

"संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि सभी को उनकी (वैभव सूर्यवंशी) काबिलियत के बारे में पता है। जो लोग (अभिषेक-संजू) इस समय खेल रहे हैं, वो काफी अच्छा कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि सीरीज में इन दोनों की बड़ी भूमिका रहेगी।"

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 482 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में