ताजा खबर

BCCI ने जारी किया टीम इंडिया के 2026-27 सीजन का शेड्यूल, 17 वेन्यू पर 22 मैच; 25 साल बाद भारत आएगी यह टीम

भारतीय टीम के घरेलू सीजन (2026-27) का शेड्यूल सामने आ गया है। टीम इंडिया इस दौरान वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। जिम्बाब्वे टीम को 25 साल बाद भारत के दौरे पर आने का मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट में टीम इंडिया को कड़ी चुनौती दे सकती है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Team India after winning t20 world cup
Team India after winning t20 world cup

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया के 2026-27 इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम कुल 22 मैच खेलेगी, जो 17 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। इस दौरान वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीमें भारत के दौरे पर आएंगी। 

वेस्टइंडीज टीम सितंबर में करेगी भारत का दौरा 

भारत के घरेलू सीजन का आगाज वेस्टइंडीज की टीम के विरुद्ध 27 सितंबर, 2026 खेले जाने वाली वनडे सीरीज से होगा। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 T20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज टीम के इस दौरे का अंत 17 अक्टूबर को होने वाले टी20 मुकाबले से होगा, जो बेंगलुरु में होना है।

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल 

मैच  तारीख  समय  वेन्यू 
पहला वनडे  27 सितंबर, 2026 दोपहर 2 बजे तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे  30 सितंबर, 2026 दोपहर 2 बजे गुवाहटी
तीसरा वनडे  3 अक्टूबर, 2026 दोपहर 2 बजे न्यू चंडीगढ़ 
पहला टी-20  6 अक्टूबर, 2026 शाम 7 बजे  लखनऊ 
दूसरा टी-20 9 अक्टूबर, 2026 शाम 7 बजे  रांची 
तीसरा टी-20 11 अक्टूबर, 2026 शाम 7 बजे  इंदौर 
चौथा टी-20 14 अक्टूबर, 2026 शाम 7 बजे  हैदराबाद 
पांचवां टी-20 17 अक्टूबर, 2026 शाम 7 बजे  बेंगलुरु 

श्रीलंका टीम दिसंबर में करेगी भारत का दौरा

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर दिसंबर, 2026 में आएगी। जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही मैचों टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इन दोनों सीरीज का आयोजन 13 से 27 दिसंबर के बीच होगा।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, पढ़ें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

श्रीलंका के भारत दौरे का शेड्यूल 

मैच  तारीख  समय  वेन्यू 
पहला वनडे  13 दिसंबर  दोपहर 2 बजे दिल्ली 
दूसरा वनडे  16 दिसंबर  दोपहर 2 बजे बेंगलुरु 
तीसरा वनडे  19 दिसंबर  दोपहर 2 बजे अहमदाबाद 
पहला टी-20  22 दिसंबर  शाम 7 बजे  राजकोट 
दूसरा टी-20  24 दिसंबर  शाम 7 बजे  कटक 
तीसरा टी-20  27 दिसंबर  शाम 7 बजे  पुणे 

25 सालों बाद टीम इंडिया करेगी जिम्बाब्वे की मेजबानी 

टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाली जिम्बाब्वे टीम के लिए एक बढ़िया खबर है। जिम्बाब्वे की टीम 25 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारत के दौरे पर आएगी। जनवरी 2027 में दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज होगी। ये सीरीज 3-9 जनवरी के बीच खेली जाएगी।

जिम्बाब्वे के भारत दौरे का शेड्यूल 

मैच  तारीख  समय  वेन्यू 
पहला वनडे  3 जनवरी 2027  दोपहर 2 बजे कोलकाता 
दूसरा वनडे  6 जनवरी 2027  दोपहर 2 बजे हैदराबाद 
तीसरा वनडे  9 जनवरी 2027  दोपहर 2 बजे मुंबई

ऑस्ट्रेलिया से होगी भारत की कड़ी टक्कर

अगले साल जनवरी और मार्च के बीच भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से कड़ी टक्कर मिल सकती है। दोनों टीमें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने सामने होंगी। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 21-25 जनवरी के बीच नागपुर में खेला जाना है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे का समापन अहमदाबाद में होने वाले पांचवें टेस्ट से होगा।

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का शेड्यूल 

मैच  तारीख  समय  वेन्यू 
पहला टेस्ट  21-25 जनवरी 2027  सुबह 9.30 बजे  नागपुर 
दूसरा टेस्ट  29 जनवरी- 2 फरवरी 2027  सुबह 9.30 बजे  चेन्नई 
तीसरा टेस्ट  11-15 फरवरी 2027  सुबह 9.00 बजे  गुवाहटी 
चौथा टेस्ट  19-23 फरवरी 2027  सुबह 9.30 बजे  रांची 
पांचवां टेस्ट  27 फरवरी-3 मार्च 2027  सुबह 9.30 बजे  अहमदाबाद 
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में