CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

इंग्लैंड से सीरीज हारते ही टीम इंडिया की हुई किरकिरी, हार के साथ बना डाले कईं अनचाहे रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

India vs England T20I Series 2026: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किंग कही जाने वाली टीम इंडिया को इस फॉर्मेट के इतिहास की सबसे बड़ी और चुभने वाली हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के ब्रिस्टल में खेले गए चौथे मैच में 9 विकेट से हराकर ना सिर्फ मैच बल्कि सीरीज में भी भारत को पछाड़ दिया है।

इस सीरीज में इंग्लैंड ने भारत पर 3-0 की अजेय बढ़त प्राप्त करते हुए सीरीज को कब्जे में कर लिया है। इंग्लिश टीम के खिलाफ श्रेयस अय्यर की सेना इस सीरीज में हार के साथ ही अपने साथ कई शर्मनाक रिकॉर्ड को जोड़ दिया है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो अनचाहे रिकॉर्ड, जो इस हार के बाद भारतीय टीम के साथ जुड़े।

 #1.  7 साल बाद 2 लगातार T20I सीरीज में मिली मात

 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का जबरदस्त बोलबाला रहा है। इस टीम को हराने में बड़ी-बड़ी टीमों के पसीने निकल गए। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारतीय टीम का पिछले 7 साल से कभी भी 2 लगातार टी20 बाइलेट्रल सीरीज नहीं हारने का रिकॉर्ड था, लेकिन अब वो रिकॉर्ड टूट गया है। भारत को 2026 में पहले आयरलैंड और इसके तुरंत बाद इंग्लैंड से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है। इससे पहले 2019 में भारतीय टीम को अपने घर में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से लगातार 2 सीरीज हार का सामना करना पड़ा था।

#2.  ब्रिस्टल में 27 साल बाद पहली बार हार

इंग्लैंड में स्थित ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया का कमाल का रिकॉर्ड रहा है। इस मैदान पर भारतीय टीम कभी नहीं हारी थी, लेकिन ब्रिस्टल में चल रहा विजय रथ थम गया है। यहां पर मई 1999 में श्रीलंका के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेला। इसके बाद लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में भारत ने 5 में से 4 मैच जीते और 1 मैच बारिश से खराब हुआ था, लेकिन अब छठे मुकाबले में यहां पहली बार हार मिली है।

 #3.  T20I में गेंदों के अंतर से तीसरी भारत की सबसे बड़ी हार

 ब्रिस्टल में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को 37 गेंद बाकी रहते हुए 9 विकेट से हरा दिया। टी20 इंटरनेशनल में गेदों के अंतर से टीम इंडिया की ये तीसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2026 में ही न्यूजीलैंड ने भारत को 60 गेंद बाकी रहते हराया था, तो वहीं इसी साल दक्षिण अफ्रीका से 43 गेंद बाकी रहते हुए मात खानी पड़ी थी।

 #4.  इंग्लैंड के खिलाफ 12 साल बाद गंवायीं T20I सीरीज

टीम इंडिया के लिए ये इंग्लैंड के खिलाफ अब तक की सबसे शर्मनाक टी20 सीरीज की हार है। भारतीय टीम को इंग्लिश टीम के खिलाफ 12 साल बाद किसी टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2014 में भारत और इंग्लैंड के बीच 1 मैच की सीरीज खेली गई थी, जिसे इंग्लिश टीम ने 1-0 से सीरीज को अपने नाम किया था। इसके बाद से भारतीय टीम कभी भी अंग्रेजों से टी20 बाइलेट्रल सीरीज में नहीं हारे थे। लेकिन आखिर 12 साल बाद वो मौका फिर आ गया।

 #5.  2 या उससे ज्यादा मैचों की बाइलेट्रल सीरीज में इंग्लैंड से पहली बार सीरीज में मात

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप से आमना-सामना हो रहा है, तो वहीं दोनों ही टीमों के बीच पहली बार 2011 से बाइलेट्रल सीरीज खेली जा रही है। अब तक दोनों टीमों के बीच 2 या उससे ज्यादा मैचों की बाइलेट्रल सीरीज में भारतीय टीम कभी नहीं हारी थी, लेकिन 2026 में वो सिलसिला टूट गया और इंग्लैंड से 2 या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में पहली बार हार मिली।

टैग:IndiaEngland

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में