ताजा खबर

IND vs NZ: कुलदीप यादव टेस्ट टीम से रिलीज, गुरनूर बराड़ की एंट्री, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से कुलदीप यादव को रिलीज कर युवा तेज गेंदबाज की एन्ट्री हुई है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India vs New Zealand Test Series Team India Squad update
India vs New Zealand Test Series Team India Squad update

India vs New Zealand Test Series Team India Squad update: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहलेभारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वॉड को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। इसके तहत युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जबकि अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को टीम से रिलीज कर दिया गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में होगा।

तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में मिला मौका

BCCI की ओर से 14 नवंबर को जारी मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, पुरुष चयन समिति ने गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया है। गुरनूर अब टेस्ट टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ेंगे।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

हालांकि, इस फैसले का असर भारत की वनडे टीम पर भी पड़ेगा। गुरनूर बराड़ अब पांचवें वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। खास बात यह है कि BCCI ने पांचवें वनडे के लिए उनके किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से किया रिलीज

दूसरी ओर, स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह भारत लौटकर जारी घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को उनके अनुभव का फायदा नहीं मिलेगा।

कुलदीप की जगह गुरनूर बराड़ को शामिल किए जाने से भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा, यह टीम मैनेजमेंट के फैसले पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़े- 16 साल बाद फिर वही संयोग! रोहित-विराट के डक ने याद दिलाया सहवाग का वो विवादित 99 रन

ऋषभ पंत भी टेस्ट टीम से जुड़े

BCCI ने एक और अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन में टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ गए हैं। पंत की वापसी से भारतीय टीम के विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी विकल्पों को मजबूती मिलेगी।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होगा। ऐसे में सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।

पांचवें वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

इस बदलाव के बाद अब सभी की नजरें गुरनूर बराड़ पर होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में