ताजा खबर

क्रिकेट फैंस तैयार हो जाएं! इसी महीनें भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, सामने आई बड़ी तारीख

ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में रोमांच देखने को मिला, जिसके बाद अब इसी महीनें एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
ACC Asia Cup Rising Stars 2026
ACC Asia Cup Rising Stars 2026

ACC Asia Cup Rising Stars 2026: भारत-पाकिस्तान की यूथ ब्रिगेड के बीच एक रोमांचक फाइनल मैच हो गया है, सांसे रोक देने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के यूथ हीरोज ने शानदार जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप में इन दो चिर प्रतिदंद्वी टीमों की टक्कर खत्म होने के बाद भी ये रोमांच खत्म नहीं होगा और इसी महीनें एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।

भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगी टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की जंग एक बार फिर देखने को मिलने वाली है। इसी महीने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में होगी। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल हैं। ऐसे में भारतीय फैंस को एक बार फिर इन युवा सितारों से पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का कब से होगा आगाज?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आगाज 19 नवंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बांग्लादेश ए और हांगकांग, चीन के बीच खेला जाएगा। वहीं, इंडिया-ए की टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश ए, हांगकांग, चीन और श्रीलंका ए की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में इंडिया-ए, नेपाल, पाकिस्तान-ए और यूएई को जगह मिली है।

यह भी पढ़े- 10वें नंबर पर उतरकर पाकिस्तान को किया चित, कौन हैं भारत के नए सुपरस्टार मोहित उल्वा?

कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। दोनों टीमें रविवार, 22 नवंबर को आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कतर की राजधानी दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और कप्तान तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों पर खास नजरें रहेंगी।

दोनों टीमों का स्क्वाड

इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा, प्रिंस यादव

पाकिस्तान ए: अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, शाहजेब खान, शामील हुसैन, माज सदाकत, साद मसूद, दानिश दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान, रोहिल नजीर, अहेड डेनियल, मोहम्मद हसनैन, सुफयान मोकिम, अली रजा

 

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में