ताजा खबर

भारत बनाम श्रीलंका: टेस्ट में भारत के श्रीलंका के खिलाफ 3 सबसे बड़े स्कोर

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने कईं बार पहाड़ जैसे स्कोर खड़े किए हैं, जिसमें से कुछ ऐसे स्कोर रहे हैं, जो आज रिकॉर्ड बुक में दर्ज हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
India 3 highest Test scores against Sri Lanka
India 3 highest Test scores against Sri Lanka

India 3 highest Test scores against Sri Lanka:  भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जा रही है। लंकाई सरजमीं पर दोनों ही टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इन मुकाबलों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अभी तो टेस्ट की ये जंग शुरू होने में कुछ दिनों का वक्त है। ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट इतिहास के कुछ खास रिकॉर्ड भी आप जानना चाहते होंगे।

टेस्ट में भारत के श्रीलंका के खिलाफ 3 सबसे बड़े टोटल

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास कई यादगार मुकाबलों का गवाह रहा है, लेकिन कुछ मैच ऐसे भी रहे जिनमें भारतीय बल्लेबाजों ने रन बनाने की सारी हदें पार कर दीं। 700 से ज्यादा रन का पहाड़ जैसा स्कोर हो या 600 से ऊपर की ऐतिहासिक पारी, टीम इंडिया ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कई बार ऐसा दबदबा बनाया जिसे आज भी क्रिकेट फैंस नहीं भूल पाए हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको श्रीलंका के खिलाफ भारत के 3 सबसे बड़े स्कोर के बारे में बताते हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

#3. 610/6 घोषित – नागपुर(जामथा क्रिकेट स्टेडियम) , 2017

भारत और श्रीलंका के बीच 2017 में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। कप्तान विराट कोहली ने 213 रन की बेहतरीन दोहरी शतकीय पारी खेली, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 143 रन बनाए। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी नाबाद 102 रन जड़कर टीम की स्थिति और मजबूत कर दी। भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 610 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और मुकाबला एक पारी और 239 रन से हार गई। यह टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत के सबसे बड़े स्कोरों में से एक है।

यह भी पढ़े- भारत बनाम श्रीलंका: वो टेस्ट जिसने बदल दिया क्रिकेट इतिहास, जब बना 952 रन का अटूट रिकॉर्ड

#2. 707 ऑल आउट – कोलंबो (सिंहली स्पोर्ट्स क्लब), 2010

भारत और श्रीलंका के बीच साल 2010 में कोलंबो के एसएससी (सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब) मैदान पर खेला गया टेस्ट मुकाबला भी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाता है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 707 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो आज भी श्रीलंका के खिलाफ उसके सबसे बड़े टेस्ट स्कोर में शामिल है। भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए 203 रन बनाए, जबकि सुरेश रैना ने 120 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इनके अलावा वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान एमएस धोनी ने भी अहम योगदान दिया। पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने श्रीलंका को दबाव में रखा और अंततः यह रोमांचक मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

#1. 726/9 घोषित – मुंबई (ब्रेबॉर्न स्टेडियम), 2009

भारत और श्रीलंका के बीच 2009 में मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का अलग ही जलवा देखने को मिला था और स्कोरबोर्ड पर अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर दिया। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग ने ऐतिहासिक पारी खेली थी, जहां वो 293 रन बनाकर आउट हुए और 3 बार तिहरा शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। इसके अलावा कप्तान धोनी ने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी और भारत ने 9 विकेट पर 726 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच को भारतीय टीम ने एक पारी और 24 रन से जीता।

 

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में