ताजा खबर

भारत-वेस्टइंडीज पहले ODI में बनेगा इतिहास! इन 3 रिकॉर्ड्स पर है सबकी नजर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ियों के पास बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India vs West Indies First ODI Match Records
India vs West Indies First ODI Match Records

India vs West Indies First ODI Match Records: क्रिकेट फैंस के लिए अब एक और रोमांचक सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी और इस मैच के साथ ही दोनों टीमों के बीच एक नई क्रिकेट जंग की शुरुआत होगी। 27 सितंबर से 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा।

पहले वनडे को सिर्फ सीरीज की शुरुआत मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि इस मुकाबले में कुछ ऐसी बड़ी उपलब्धियां दांव पर हैं, जो मैच का रोमांच और बढ़ा सकती हैं। आखिर वे कौन-सी तीन ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं, जो इस मुकाबले के दौरान हासिल की जा सकती हैं? इसका जवाब मैच शुरू होने के साथ ही सामने आएगा।

 #1. रोहित शर्मा भी रच सकते हैं इतिहास, 2000 चौकों से सिर्फ 18 दूर

रोहित शर्मा के पास भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में एक खास इंटरनेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 20 बल्लेबाज 2000 या उससे ज्यादा चौके लगा चुके हैं, जबकि भारत के पांच बल्लेबाज इस क्लब में शामिल हैं। रोहित शर्मा अब इस खास आंकड़े से सिर्फ 18 चौके दूर हैं। उनके नाम फिलहाल 1982 इंटरनेशनल चौके दर्ज हैं। हालांकि एक वनडे पारी में 18 चौके लगाना आसान नहीं होगा, लेकिन रोहित पहले ऐसी पारियां खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 20 से ज्यादा चौके लगाए हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में हिटमैन की नजर एक और खास उपलब्धि पर होगी।

 यह भी पढ़े- 2026 में वनडे क्रिकेट के 5 सबसे सफलतम गेंदबाज! टॉप-20 में भी नहीं है एक भी भारतीय नाम

#2. विराट कोहली के निशाने पर ऐतिहासिक 10वां शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 41 पारियों में 9 शतक जड़े हैं, जबकि बाबर आजम 5 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब पहले वनडे में अगर विराट कोहली के बल्ले से शतक निकलता है, तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। ऐसे में कोहली के पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने का शानदार मौका है।

#3. रवींद्र जडेजा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 142 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रवींद्र जडेजा और वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श 44-44 विकेट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। पहले वनडे में जडेजा अगर एक विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। इतना ही नहीं, पूरी सीरीज के दौरान उनके पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 वनडे विकेट पूरे करने के लिए 6 और विकेट की जरूरत है, और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 456 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में