CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

ना स्टार, ना सोनी... भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के लिए बदल गया ब्रॉडकास्टर, जानिए कहां देखें LIVE

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। दोनों ही टीमें इन मुकाबलों में दम भरने के लिए तैयार हैं।

IND vs ZIM T20I Series 2026
IND vs ZIM T20I Series 2026

IND vs ZIM T20I Series 2026 Broadcasting Channel: जिम्बाब्वे अपनी सरजमीं पर टीम इंडिया की मेजबानी करने के लिए तैयार है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है और दोनों ही टीमों के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

किस चैनल पर होगा भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का लाइव टेलिकास्ट?

भारतीय क्रिकेट टीम की एक नई सीरीज के लिए फैंस पूरी तरह से तैयार हैं और वो इन मैचों का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हैं, लेकिन सवाल ये है कि भारतीय फैंस इस सीरीज के मैचों को स्टार, सोनी या फिर किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे?

स्टार, सोनी पर नहीं नए चैनल पर होगा भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का प्रसारण

भारतीय टीम के मैचों का लाइव टेलिकास्ट आमतौर पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनी नेटवर्क के साथ ही लाइव स्ट्रिमिंग एप्स में जियोहॉटस्टार और सोनी लिव एप ही फैंस के ध्यान में आते हैं, लेकिन इस सीरीज के लिए आप इन सभी प्लेटफॉर्म को भूल जाईए, क्योंकि इस सीरीज के मैच एक नए प्लेटफॉर्म पर आने वाले हैं।

यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग और फैनकोड पर लाइव स्ट्रिमिंग

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के लिए स्टार या सोनी नहीं बल्कि एक नया ही ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर सामने आया है। जहां ये मुकाबले यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित होने वाले हैं। इस चैनल को आप सभी तरह हे डिश प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। तो वहीं लाइव स्ट्रिमिंग की बात करें तो इन मैचों को देखने के लिए आपको फैनकोड एप का सब्सक्रीप्शन करवाना होगा।

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में