CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

कौन हैं 14 करोड़ी वाले प्रशांत वीर ? जिनको CSK ने PBKS के खिलाफ IPL में डेब्यू करने का मौका दिया

चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Prashant Veer
Prashant Veer

Who is Prashant Veer: आईपीएल 2026 में आज टूर्नामेंट का सातवां मैच हो रहा है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच टक्कर हो रही है। चेपॉक स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में CSK की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। चेन्नई की टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में एक अहम बदलाव किया है। उसने मैथ्यू शॉर्ट को बाहर करके प्रशांत वीर को मौका दिया है, जिनका आईपीएल में ये पहला मैच है। आइए जानते हैं प्रशांत वीर कौन हैं? 

मिनी ऑक्शन में प्रशांत वीर को मिले थे 14.20 करोड़ 

20 वर्षीय प्रशांत उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं। वह बाएं हाथ के गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। प्रशांत वही खिलाड़ी हैं, जो पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन के बाद चर्चा में आए थे, क्योंकि वो भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा मोटी रकम हासिल करने वाले खिलाड़ी थे। CSK ने उन्हें 14.20 करोड़ में खरीदा था। 

यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली 2027 World Cup खेलेंगे या नहीं? युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट से मांगी स्पष्टता

अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में कर चुके हैं यादगार प्रदर्शन 

2025-26 में हुई अंडर-23 स्टेट ट्रॉफी में प्रशांत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में  7 मैचों में 94.00 की लाजवाब औसत से 376 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 18 विकेट झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

वहीं, प्रशांत का जलवा UP T20 लीग में भी देखने को मिल चुका है। टूर्नामेंट के पिछले सीजन में बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने नोएडा सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए 10 पारियों में 155.34 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए थे। प्रशांत गेंदबाजी में 8 विकेट चटकाने में सफल रहे थे, जिसके लिए उन्हें 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' के खिताब से नवाजा गया था। 

प्रशांत वीर के टी20 करियर के आंकड़े 

20 वर्षीय प्रशांत को टी20 फॉर्मेट में खेलने का अभी ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने 9 टी20 मैच खेले हैं और 28 की औसत से 112 रन बनाए हैं। इस दौरान प्रशांत का स्ट्राइक रेट 160 से ऊपर का रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने 12 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में प्रशांत को खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में