IPL 2027 Auction: ऑक्शन में पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा! बाप-बेटे की जोड़ी ने कराया नाम रजिस्टर
IPL 2027 Auction में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जानिए दोनों के इंटरनेशनल करियर, उम्र और IPL रिकॉर्ड।

IPL Mini Auction 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। इस नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में कई बड़े इंटरनेशनल सितारों के साथ युवा खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी की नजर रहने वाली है। लेकिन इस बार खिलाड़ियों की सूची में एक ऐसा दिलचस्प संयोग देखने को मिला है, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है। दरअसल, इस बार ऑक्शन में दो पीढ़ियों के खिलाड़ी एक साथ अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे।
41 साल के मोहम्मद नबी और 20 साल के उनके बेटे ने भी कराया रजिस्ट्रेशन
इस अनोखे संयोग के पीछे अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी हैं, जिनकी उम्र 41 साल है। उन्होंने अपने लंबे इंटरनेशनल करियर में अफगानिस्तान क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। दूसरी तरफ उनके बेटे हसन ईसाखिल की उम्र महज 20 साल है। यानी दोनों की उम्र में करीब 21 साल का अंतर है। जहां एक खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL का लंबा अनुभव रखता है, वहीं दूसरा अपने करियर की शुरुआती सीढ़ियां चढ़ रहा है।
मोहम्मद नबी का इंटरनेशनल करियर कैसा रहा है?
मोहम्मद नबी ने साल 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर्स में शामिल हैं। उनके नाम 3 टेस्ट, 181 वनडे और 155 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 33 रन और 8 विकेट हासिल किए हैं। वनडे में उनके नाम 3801 रन और 181 विकेट हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 2509 रन बनाने के साथ 111 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका अनुभव अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।
IPL में इन दो टीमों के लिए खेल चुके हैं नबी
अफगानिस्तान के इस दिग्गज ने IPL में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए इस लीग में कदम रखा था। वह 2017 से 2021 तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे और इस दौरान 17 मुकाबले खेले। इसके बाद साल 2024 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। मुंबई की तरफ से उन्होंने 7 मैच खेले।
नबी के बेटे हसन ईसाखिल का इंटरनेशनल करियर अभी शुरुआती दौर में
दूसरी तरफ 20 वर्षीय हसन ईसाखिल ने सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला। अब तक वह दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 3 रन हैं। उनके पास अभी अपने खेल को निखारने और इंटरनेशनल क्रिकेट में पहचान बनाने का लंबा मौका है।
यह भी पढ़े- IPL 2027 Auction: बेन स्टोक्स की एंट्री से मचा बवाल, क्या अंग्रेज खिलाड़ी के लिए बदला नियम?
पहली बार IPL ऑक्शन में उतरेंगे हसन
अगर दोनों खिलाड़ियों को अंतिम सूची में जगह मिलती है और किसी फ्रेंचाइजी से कॉन्ट्रैक्ट मिलता है, तो IPL 2027 में यह पिता-पुत्र की जोड़ी एक बेहद खास कहानी बन सकती है।




