IPL 2027 के ऑक्शन वेन्यू पर बड़ा सस्पेंस खत्म! जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली
आईपीएल के अगले साल होने वाले एडिशन के लिए ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीसीसीआई ने इसे लेकर तस्वीर साफ कर दी है।

IPL 2027 Auction Venue and Date Finalized: क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होने जा रहा है। IPL 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच BCCI ने वेन्यू और तारीख को लेकर उठे सस्पेंस को खत्म कर दिया है और इस पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के वेन्यू पर सस्पेंस खत्म
आईपीएल के 20वें सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन की 3 साल बाद भारत में वापसी हो रही है। पिछले ही दिनों बीसीसीआई ने भारत में नीलामी कराने की बात को फाइनल कर दिया था, जिसके बाद अब इसके वेन्यू और संभावित तारीख को लेकर भी तस्वीर को साफ कर दिया है।
गोवा में आयोजित कराया जाएगा मिनी ऑक्शन
पिछले तीन साल से IPL ऑक्शन का आयोजन विदेशों में होने के बाद अब दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग की नीलामी भारत लौटने जा रही है। IPL 2027 का मिनी ऑक्शन गोवा में दिसंबर महीने के दौरान आयोजित किया जाएगा, जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। इससे पहले भारत में आखिरी बार 2023 में कोच्चि ने IPL ऑक्शन की मेजबानी की थी। अब तीन साल के अंतराल के बाद देश में होने वाली नीलामी में फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए करोड़ों रुपये की बोली लगाती नजर आएंगी।
15 या 16 दिसंबर को लगेगी खिलाड़ियों पर बोली
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन साल तक विदेश में ऑक्शन आयोजित करने के बाद अब इसे भारत वापस लाया जा रहा है और इस बार गोवा को आयोजन स्थल चुना गया है। इससे कुछ दिन पहले IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने भी स्पष्ट किया था कि IPL 2027 की नीलामी भारत में आयोजित की जाएगी। साथ ही ये भी साफ हो गया है कि ऑक्शन 15 या 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़े- वनडे में सबसे उम्रदराज डेब्यूटेंट कौन? 30 साल से कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे
3 साल बाद फिर से देश वापसी कर रहा है ऑक्शन
IPL ऑक्शन के आयोजन स्थल को लेकर बात करें तो 2024 में दुबई ने इसकी मेजबानी की थी, जबकि 2025 में नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा पहुंची, जहां मेगा ऑक्शन दो दिनों तक चला था। इसके बाद 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया गया। IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल के मुताबिक, BCCI की कोशिश हर बार नीलामी को भारत में आयोजित करने की रहती है, लेकिन अक्टूबर से दिसंबर के बीच देश में चलने वाला वेडिंग सीजन आयोजन के लिए चुनौती बन जाता है। हालांकि, इस बार मिनी ऑक्शन होने के कारण आयोजन को भारत वापस लाने का फैसला किया गया है। ऐसे में IPL 2027 की नीलामी के लिए गोवा का चयन भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में से एक की देश में वापसी को दर्शाता है।




