ताजा खबर

IPL 2027 Auction: किस टीम की जेब में कितना पैसा? जान लीजिए सभी 10 टीमों का पर्स

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले सभी टीमों के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ गई है, जिसके बाद अब सभी 10 टीमों के बचे हुए पर्स की भी तस्वीर साफ हो गई।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL 2027 Auction Team Purse
IPL 2027 Auction Team Purse

IPL 2027 Auction Team Purse: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी की तैयारियों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। रिटेंशन, रिलीज और ट्रेड विंडो के जरिए टीमों ने अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। अब ऑक्शन में नए खिलाड़ियों पर दांव लगाने के लिए किस टीम के पास कितना पैसा बचा है, यह जानना बेहद दिलचस्प है। 

आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन के लिए किस टीम के पास कितना पर्स? 

किसी फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए करोड़ों का बड़ा बजट है, तो किसी को सीमित पर्स में ही अपनी टीम की जरूरतें पूरी करनी होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों के पास कितना पैसा बचा है और किसका पर्स सबसे भारी है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

लखनऊ के पास सबसे बड़ा पर्स, KKR और दिल्ली भी मजबूत

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे मजबूत स्थिति में है। टीम के पास 47.45 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स बचा है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 41.65 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स 39.5 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है। लखनऊ के पास 7 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिसमें 3 विदेशी स्लॉट शामिल हैं। कोलकाता को 8 और दिल्ली को 9 खिलाड़ियों की जरूरत है। दिल्ली के पास विदेशी खिलाड़ियों के लिए 4 स्लॉट खाली हैं।

यह भी पढ़े- IPL 2027: सभी 10 टीमों के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, जानें, किसे रखा बरकरार, किसे दिखाया बाहर का रास्ता

मुंबई और चेन्नई के पास भी बड़ी रकम

मुंबई इंडियंस के पास ऑक्शन के लिए 32.6 करोड़ रुपये बचे हैं। टीम को अपने स्क्वॉड में 9 खिलाड़ियों की जगह भरनी है, जिसमें 2 विदेशी स्लॉट शामिल हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में 28.05 करोड़ रुपये बाकी हैं। धोनी के मेंटर बनने के बाद ऑक्शन में चेन्नई की रणनीति पर खास नजर रहेगी। टीम के पास 6 स्लॉट खाली हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के पास 27.05 करोड़ रुपये बचे हैं और उसे भी 6 खिलाड़ियों की जरूरत है, जिसमें 3 विदेशी स्लॉट शामिल हैं।

पंजाब के पास 18.6 करोड़, बाकी टीमों पर भी नजर

पंजाब किंग्स के पास मिनी ऑक्शन से पहले 18.6 करोड़ रुपये का बजट बचा है। टीम को अपने स्क्वॉड में 6 खिलाड़ियों की जगह भरनी है। ऐसे में पंजाब को सीमित बजट में अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों का चयन करना होगा। दूसरी तरफ बड़े पर्स वाली टीमों के पास ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदने का मौका होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फ्रेंचाइजी अपने बचे हुए बजट का सबसे बेहतर इस्तेमाल कर पाती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में