CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

BBL की भारत में एन्ट्री, क्या अब ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा IPL का शोर? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया खुला ऑफर

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बिग-बैश लीग 2026-27 का ओपनिंग मैच भारत के चेन्नई में कराने पर अंतिम मुहर लगी है। ये मुकाबला 12 दिसंबर को चेपॉक में खेला जाएगा।

IPL in Australia
IPL in Australia

Will Australia host the IPL: भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट रिश्तों में हाल ही में एक ऐतिहासिक मोड़ आया, जब ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग-बैश का मैच भारत में होने पर अंतिम मुहर लगी। BBL 2026-27 का ओपनिंग मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। इस फैसले के बाद अब वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे चर्चित टी20 लीग आईपीएल के ऑस्ट्रेलिया में होने पर बड़ी खबर सामने आ रही है।

BBL के भारत में होने के बाद IPL के ऑस्ट्रेलिया में होने को लेकर बड़ी खबर

ऑस्ट्रेलिया के बिग-बैश के इस साल होने वाले सीजन का ओपनिंग मैच 12 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। इस पर दोनों देश के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी (भारत) और एंथोनी अल्बनीज (ऑस्ट्रेलिया) संयुक्त रूप से इसका ऐलान किया। इसके बाद अब एक खबर आ रही है कि आईपीएल का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो सकता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को दिया आईपीएल के मैच का ऑफर- रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को आईपीएल के मैचों के आयोजन के लिए खुला ऑफर दिया है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की माने तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत में बिग-बैश के ओपनिंग मैच के तय होने के बाद बीसीसीआई को आईपीएल के मैच के लिए ऑफर दिया है।

इस रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों ही देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच पहले से ही प्राइवेट बातचीत चल रही है। और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि यये आइडिया जोर पकड़ेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के बीच एक बड़ी क्रिकेट पार्टनरशिप के हिस्से के तौर पर बिग-बैश का मैच चेन्नई में कराने के लिए तैयार हुआ है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इसे लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। 

12 दिसंबर को चेन्नई में होगा BBL 2026-27 का ओपनिंग मैच

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की मुलाकात में बिग-बैश मैच पर आखिरी मुहर लगी है, जिसमें 12 दिसंबर को मेलबर्न रेनेगेट्स और पर्थ स्कोचर्स के बीच ओनिंग मैच होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2.40 बजे शुरू होगा, उस समय ऑस्ट्रेलिया में सुबह की 8.10 बजे का वक्त होगा।

टैग:IndiaAustralia

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में