CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

भारत को हराने वाली टीम को ODI वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगी डायरेक्ट एंट्री, बारिश की वजह से लगा झटका; अब खेलना पड़ेगा क्वालीफायर

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सीधे प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक वनडे रैंकिंग की टॉप-10 टीमें योग्यता प्राप्त करेंगी तो वहीं दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के नाते फायदा मिलेगा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Ireland vs India
Ireland vs India

ICC ODI World Cup 2027 Direct Entry: क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारतीय टीम को मात दी। इसके बाद इस टीम की वर्ल्ड क्रिकेट में खूब तारीफ हो रही थी और भारत जैसी बड़ी टीम को हराने के दम पर इस टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सीधे एन्ट्री मिलने का भी दावेदार माना जा रहा था, लेकिन बारिश ने उनका ये सपना तोड़ दिया और उम्मीदें धरी की धरी रह गई।

भारत को हराने वाली आयरलैंड को नहीं मिलेगी वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एन्ट्री

हम यहां पर आयरलैंड क्रिकेट टीम की बात कर रहे हैं। जिन्होंने जून में भारत जैसी मजबूत टीम को अपने घर में टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वाइटवॉश किया था, लेकिन अब वहीं टीम अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालिफाई करने से चूक गई है और अब उन्हें क्वालिफाई राउंड से गुजरना होगा।

अफगानिस्तान से पहला वनडे बारिश से रद्द, आयरलैंड की उम्मीदों पर फिरा पानी

आयरलैंड को बारिश की वजह से ऐसा करने का मौका गंवाना पड़ा है। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मुकाबला बारिश की वजह से बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया। देखने में यह सिर्फ एक रद्द मैच लगता है, लेकिन इसके असर ने आयरलैंड की वर्ल्ड कप उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया है।

यह भी पढ़े- BCCI ने खिलाड़ियों के लिए बनाया नया फिटनेस फॉर्मूला, अब इस टेस्ट में फेल हुए तो टीम इंडिया से बाहर

वनडे रैंकिंग की टॉप-10 टीमों को मिलेगी सीधे एन्ट्री, आयरलैंड 11वें नंबर पर

दरअसल, आयरलैंड इस समय ICC वनडे  रैंकिंग में 11वें स्थान पर है। सीधे वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए उन्हें रैंकिंग में जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश से आगे निकलना था। लेकिन इसके लिए सिर्फ सीरीज जीतना काफी नहीं था। आयरलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी 5 मैचों की सीरीज 5-0 से जीतनी थी। साथ ही उन्हें यह उम्मीद भी करनी थी कि वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ अपने दोनों वनडे मुकाबले हार जाए।

लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ ब्रेडी में होने वाला पहला मैच बारिश में धुलते ही यह पूरा समीकरण टूट गया। अब आयरलैंड के लिए सीधे वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करना संभव नहीं रहा।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालिफायर में खेलेंगी 10 टीमें

2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 30 सितंबर 2026 तक वनडे  रैंकिंग में सबसे नीचे रहने वाले दो फुल मेंबर देश शामिल होंगे। हालांकि मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे इस नियम से बाहर रहेंगे क्योंकि उन्हें मेजबान होने के नाते पहले से ही वर्ल्ड कप की मेजबानी का फायदा मिलेगा।

इसके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की टॉप-4 टीमें भी इस टूर्नामेंट में पहुंचेंगी। वहीं बाकी चार जगहों के लिए एक अलग वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ खेला जाएगा। क्वालिफायर प्लेऑफ में कुल 8 टीमें उतरेंगी। इनमें लीग-2 की आखिरी चार टीमें और चैलेंज लीग की टॉप-4 टीमें आमने-सामने होंगी। इन 8 टीमों में से सिर्फ टॉप-4 टीमें ही मुख्य वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जगह बना पाएंगी। यानी यहां भी हर मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है।

चैलैंज लीग से होगी क्वालिफायर की टीमें तय

चैलेंज लीग में 12 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेगी और दोनों ग्रुप की सिर्फ टॉप-2 टीमें ही क्वालिफायर प्लेऑफ तक पहुंचेंगी। यानी वर्ल्ड कप तक पहुंचने के लिए कई चरणों की कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। आयरलैंड के लिए यह स्थिति इसलिए भी चिंता की बात है क्योंकि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी वह जगह नहीं बना पाया था। तब भी आयरलैंड क्वालिफायर खेल रहा था, लेकिन सुपर-6 स्टेज से बाहर हो गया और वर्ल्ड कप का टिकट हासिल नहीं कर सका।

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में