CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL में जसप्रीत बुमराह का आतंक हुआ खत्म! नहीं मिल रहे विकेट, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है, लेकिन IPL में उनके विकेट नहीं आ रहे हैं। जानिए चौंकाने वाले आंकड़े।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Jasprit Bumrah No Wickets in Last Four IPL Matches Stats
Jasprit Bumrah No Wickets in Last Four IPL Matches Stats

Jasprit Bumrah went wicketless in his last four IPL games: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हर फॉर्मेट में बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा माना जाता है। उनके पास अलग-अलग तरह के वेरिएशन हैं, जो इतने सालों बाद भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं। बुमराह के सामने बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता और बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बना रहता है, जिसकी वजह से इस तेज गेंदबाज को विकेट भी आसानी से मिल जाते हैं। मौजूदा समय में यह दाएं हाथ का पेसर IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा है, लेकिन अभी तक प्रभावशाली प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है।

मंगलवार, 7 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी जसप्रीत बुमराह का जादू नहीं चला। उनके पहले ही ओवर में दो बड़े छक्के देखने को मिले। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए बुमराह को कोई सम्मान नहीं दिया। इसके बाद चौथी गेंद पर सूर्यवंशी ने एक और शानदार छक्का लगाया, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज के चेहरे का रंग भी फीका पड़ गया। हालांकि, बाद में बुमराह ने 3 ओवर में 32 रन देकर अपना स्पेल पूरा किया, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में मिचेल स्टार्क का कब दिखेगा जलवा? आया बड़ा अपडेट; दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर

यह कहानी सिर्फ एक आईपीएल मैच की नहीं, बल्कि पिछले कई मुकाबलों की है। 32 वर्षीय यह गेंदबाज लगातार विकेट लेने में नाकाम रहा है। ऐसे में उनके पिछले चार मैचों के आंकड़े सामने आए हैं, जो दिखाते हैं कि बुमराह के सामने बल्लेबाज अपना विकेट बचाने में सफल रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह को पिछले चार IPL मैचों में नहीं मिला है एक भी विकेट 

मुंबई इंडियंस के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पिछले चार आईपीएल मैचों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं, क्योंकि वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। मौजूदा सीजन के तीन मुकाबलों में भी उन्हें सफलता नहीं मिली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में 32 रन खर्च किए, लेकिन विकेट हासिल नहीं कर सके। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन दिए, फिर भी विकेट का खाता नहीं खुला। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले मैच में भी बुमराह 4 ओवर में 35 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए थे।

इन तीन मुकाबलों के अलावा आईपीएल 2025 के अपने अंतिम मैच में भी जसप्रीत बुमराह विकेट लेने में नाकाम रहे थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए उस मैच में उन्होंने 40 रन खर्च किए और विकेट के मामले में खाली हाथ रहे।

IPL में जसप्रीत बुमराह के पिछले चार मैचों के आंकड़े 

  • 0/40 (4 ओवर) बनाम पंजाब किंग्स, अहमदाबाद
  • 0/35 (4 ओवर) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े
  • 0/21 (4 ओवर) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली
  • 0/32 (3 ओवर) बनाम राजस्थान रॉयल्स, गुवाहाटी
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में