ताजा खबर

MI को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर; 36 वर्षीय की एंट्री

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन से जूझ रही मुंबई इंडियंस (MI) को दिग्गज खिलाड़ी के बाहर होने से बड़ा झटका लगा है। रिप्लेसमेंट के रूप में 36 वर्षीय को साइन किया गया है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Mumbai Indians named Keshav Maharaj as Mitchell Santner's replacement
Mumbai Indians named Keshav Maharaj as Mitchell Santner's replacement

Keshav Maharaj replaced Mitchell Santner in Mumbai Indians squad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल कर लिया है। 

न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को यह चोट 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान लगी। बाउंड्री पर कैच लेते समय उनका कंधा चोटिल हो गया। इसके बाद, मैच के दौरान उन्हें ड्रेसिंग रूम में आइस पैक लगाते हुए देखा गया, जिसके बाद टीम ने उन्हें कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर रिप्लेस कर दिया। बाद में खुलासा हुआ कि सैंटनर को सिर पर भी चोट लगी थी। हालांकि, तब यह अंदाजा नहीं था कि उनके कंधे की इंजरी इतनी गंभीर है कि उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ेगा। 

MI को महाराज से सैंटनर की कमी पूरी करने की उम्मीद 

इस सीजन में मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने सिर्फ चार मैचों में 5 विकेट लिए थे और इकॉनमी रेट 8.92 था। उनका बाहर होना टीम के लिए काफी बड़ा नुकसान है। उनकी बल्लेबाजी की क्षमता टीम को संतुलन प्रदान कर रही थी। अब सारी उम्मीदें 36 वर्षीय केशव महाराज पर हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

महाराज के पास भरपूर अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। उन्होंने अब तक 54 T20I मैच खेले हैं। IPL में हालांकि उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले हैं, लेकिन दुनियाभर की फ्रेंचाइजी लीग्स में उनका रिकॉर्ड शानदार है। हाल ही में SA20 लीग में उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 12 मैचों में 12 विकेट भी झटके। कुल मिलाकर 208 T20 मैचों में उनके नाम 191 विकेट हैं।

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 40, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत खराब

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अभी तक बेहद निराशाजनक रहा है। 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। ऐसे में सैंटनर का चोटिल होना टीम की परेशानियां और बढ़ा सकता है। हालांकि टीम के पास स्पिन डिपार्टमेंट में अन्य विकल्प भी हैं। एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, रघु शर्मा और ऑलराउंडर विल जैक्स भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस अब अपनी नजर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मुकाबले पर टिकाए हुए है, जो 29 अप्रैल को खेला जाना है। ब्रेक से तरोताजा होकर लौटी MI से फैंस को दमदार वापसी की उम्मीद होगी। इसके अलावा रोहित शर्मा पर भी सभी की नजर है कि वह मुकाबले के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं। रोहित भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण तीन मैच मिस कर चुके हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 293 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में